PAK vs AUS मैच में हुआ जमकर ड्रामा! कैमरून ग्रीन के विवादित इशारे पर मच गया बवाल

कैमरून ग्रीन ने आउट होने के बाद स्पिनर उस्मान तारिक की नकल करते हुए कथित तौर पर चकिंग का इशारा किया. जिसपर विवादित मचता हुआ दिखाई दे रहा है.;

Cameron Green

(Image Source:  X/ @Out_of_Stadium )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

Pakistan vs Australia T20I: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान एक बड़ा विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने आउट होने के बाद स्पिनर उस्मान तारिक की नकल करते हुए कथित तौर पर चकिंग का इशारा किया. यह पूरा मामला देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और क्रिकेट जगत में नई बहस को जन्म दे गया.

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे कैमरून ग्रीन अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही वह उस्मान तारिक की गेंद पर आउट हुए और पवेलियन की ओर लौटे, तभी कैमरों में उनका एक इशारा कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया.

कैमरून ग्रीन के इशारे से मचा बवाल

26 वर्षीय कैमरून ग्रीन, जो अपनी लंबी कद-काठी और दमदार बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, आउट होने के बाद जिस तरह से गेंदबाज उस्मान तारिक की नकल करते दिखे, उसे कई प्रशंसकों ने चकिंग का आरोप बताया. प्रसारण कैमरों में कैद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी. कई यूजर्स का मानना था कि ग्रीन का यह इशारा सीधे तौर पर तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर सवाल उठा रहा था.

रमीज राजा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मशहूर कमेंटेटर रमीज़ राजा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की इस हरकत से बिल्कुल भी खुश नज़र नहीं आए. उन्होंने ऑन एयर इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि "खैर, आपको इससे निपटना ही होगा. बात इतनी ही सरल है. चीजों को देखने का यह गलत तरीका है." उनका मानना था कि खिलाड़ियों को मैदान पर मौजूद परिस्थितियों का सामना करना चाहिए, न कि इस तरह के इशारों के ज़रिए विवाद को हवा देनी चाहिए.

किस गेंद पर आउट हुए थे ग्रीन

ग्रीन का विकेट उस्मान तारिक ने बेहद चालाकी और खूबसूरती से हासिल किया. स्पिनर ने गेंद फेंकने से पहले थोड़ी देर रुककर धीमी गति की फुल लेंथ डिलीवरी डाली. ग्रीन ने एक्स्ट्रा कवर या मिड-ऑफ के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर हवा में चली गई. वहां मौजूद शादाब खान ने बिना किसी परेशानी के आसान कैच पकड़ लिया और ग्रीन की पारी का अंत हो गया.

Similar News