1 या 2 नहीं, ODI WC 2027 में इतनी बार हो सकती है IND vs PAK की भिड़ंत, जानें क्या बन रहा समीकरण?
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल सामने आ चुका है. भारत और पाकिस्तान को एकबार फिर से एक ही ग्रुप में रखा गया है. लेकिन इस बार ऐसा समीकरण बन रहा है कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक ज्यादा बार भिड़ंत देखने के मिल सकती है.
IND vs PAK Match
(Image Source: ANI )ODI World Cup 2027, IND vs PAK: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल सामने आ चुका है. इस बार वर्ल्ड का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने जा रहा है. अफ्रीकी धरती पर 24 साल बाद वनडे विश्व कप की वापसी हो रही है. जहां फिर से फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस बार वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी पहले से अलग होगा. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान कितनी बार आमने-सामने आ सकते हैं?
कितनी बार हो सकता है IND vs PAK मैच?
2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम 3 मुकाबले हो सकते हैं. दोनों टीमों की पहली टक्कर ग्रुप स्टेज में 10 अक्टूबर को तय है. इसके बाद दोनों टीमें अगर अपने-अपने ग्रुप से आगे बढ़कर सुपर-7 चरण में पहुंचती हैं, तो यहां भी उनका सामना हो सकता है. सुपर-7 में टीमें राउंड-रॉबिन आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत की संभावना बनेगी.
तीसरी बार कब आमने-सामने आ सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान की तीसरी भिड़ंत तभी संभव होगी, जब दोनों टीमें सुपर-7 चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चार में जगह बनाएं. इसके बाद अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और उनका मुकाबला एक-दूसरे से होता है, तो तीसरी टक्कर हो सकती है. अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में अलग-अलग मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचती हैं, तब भी फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कब होंगे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल?
2027 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल केप टाउन में 17 नवंबर को होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 18 नवंबर को त्श्वाने के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है, ताकि बारिश या किसी अन्य कारण से मैच पूरा नहीं होने पर उसे अगले दिन कराया जा सके.
कब होगा फाइनल?
विश्व कप का फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. खास बात यह है कि 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला गया था. उस टूर्नामेंट में भारतीय टीम साल 2003 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था.