वानखेड़े में गूंजा RCB RCB! बेंगलुरु की 'तिकड़ी' के आगे लाचार और बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट?

RCB ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में MI को 18 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक लगा ली. आरसीबी की इस जीत की नींव फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार और टिम डेविड की तूफानी पारियों ने रखी.

फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार

(Image Source:  IPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 13 April 2026 12:14 AM IST

MI vs RCB Match Highlights IPL 2026: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम 12 अप्रैल को रनों की आतिशबाजी का गवाह बना. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धुरंधरों ने ऐसा कहर ढाया कि जिससे मुंबई अंत तक उबर नहीं पाई और मुकाबला 18 रन से गंवा बैठी. अपने घरेलू मैदान पर MI की हार की स्क्रिप्ट लिखी फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार और टिम डेविड ने... इनमें कोहली के अलावा, तीनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का रहा.

RCB के कप्तान रजत पाटीदार तो बेखौफ और निडर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने मुंबई के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की. बुमराह और हार्दिक के अलावा, हर गेंदबाज की इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा की रही.

पाटीदार ने कोहली के साथ मिलकर 23 गेंद में 65 रन की पार्टनरशिप हुई. वे 20 गेंद में 265 की स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके शामिल हैं.

फिल साल्ट तो आज प्रचंड फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 36 गेंद में करीब 217 की स्ट्राइकर रेट से 78 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. साल्ट ने कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन जोड़ डाले.

मुंबई की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

गेंदबाजी के बाद मुंबई की बल्लेबाजी भी फ्लॉप रही. रयान रिकेलटन 37, सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 1, हार्दिक पांड्या 40, नमन धीर 1 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा 19 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए.

अकेले लड़ते हुए नजर आए शेरफेन रदरफोर्ड

मुंबई की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाते हुए RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने 31 गेंद में 229 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 छक्के और 1 चौका लगाया.

क्या रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट?

मैच में टर्निंग प्वाइंट गेंदबाजी रही. मुंबई की लाचार गेंदबाजी की बदौलत RCB ने 4 विकेट पर 240 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. पहले 6 ओवर में विराट कोहली और फिल साल्ट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे जीत की नींव तैयार हो गई, जिस पर आगे चलकर रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मजबूत नींव रखी. पाटीदार की आक्रामक पारी ने मैच से मुंबई को बाहर कर दिया. यह पाटीदार का मुंबई के खिलाफ लगातार तीसरा अर्धशतक था. MI की तुलना में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआती ओवरों में मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिससे अंत तक वे उबर नहीं पाए.

स्पिनरों ने मैच में डाला इम्पैक्ट

मैच में स्पिनरों का इम्पैक्ट स्पष्ट रूप से देखने को मिला. मुंबई के स्पिनरों ने जहां 6 ओवर में 83 रन दिए और 1 विकेट चटकाए. वहीं, बेंगलुरु के स्पिनरों ने 8 ओवर में 73 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. यही वजह रही कि मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी. 

RCB की तिकड़ी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

RCB की ओर से तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ी. फिल साल्ट ने महज 36 गेंद में 78 रन जड़ दिए, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल हैं. विराट कोहली ने भी 38 गेंद में 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 5 चौका लगाया. वहीं, कप्तान रजत पाटीदार तो बेहद खतरनाक आए. एक समय तो वे युवराज सिंह के 12 गेंद पर फिफ्टी जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी करते नजर आ रहे थे.

पाटीदार ने 20 गेंद में 53 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 265 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 53 रन बनाए. अंत में टिम डेविड ने शानदार फिनिशिंग की. उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. जितेश शर्मा ने 10 रन बनाए. रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की ओर से मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया.

Similar News