हार्दिक पांड्या के नए टैटू के पीछे की क्या है कहानी? रात 2 बजे बनवाने पहुंचे स्टूडियो, जानें कितना आता है खर्च
हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के लिए वैलेंटाइन डे पर बेहद खास तोहफा दिया. उन्होंने गर्दन पर दो तेंदुए और एक ‘M’ का टैटू बनवाया, जिसे पूरा करवाने के लिए हार्दिक रात के 2 बजे स्टूडियो पहुंचे थे.;
Hardik Pandya Leopard tattoo
(Image Source: X/ @RoyalRao47 )Hardik Pandya Leopard Tattoo: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा के लिए वैलेंटाइन डे पर बेहद खास तोहफा दिया. उन्होंने गर्दन पर दो तेंदुए और एक ‘M’ का टैटू बनवाया, जिसे पूरा करवाने के लिए हार्दिक रात के 2 बजे स्टूडियो पहुंचे थे. इस टैटू को बनाने में लगभग 3 घंटे लगे और टैटू स्टूडियो की टीम ने इसे पूरी लगन और कला के साथ तैयार किया.
इस टैटू के पीछे का विचार सिर्फ एक सुंदर डिजाइन नहीं, बल्कि हार्दिक और माहीका के बीच के बंधन और उनके व्यक्तित्व का प्रतीक भी है. एलियंस टैटू के संस्थापक सनी भानुशाली ने एनडीटीवी से बातचीत में इस टैटू की पूरी कहानी साझा की.
क्या टैटू के पीछे की कहानी?
सनी भानुशाली ने बताया कि शुरुआत में हार्दिक केवल ‘M’ बनवाना चाहते थे, लेकिन टीम ने इसे और अधिक अर्थपूर्ण बनाने का फैसला किया. डिजाइन में एक नर तेंदुआ और एक मादा तेंदुआ है. नर तेंदुआ हार्दिक का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि मादा तेंदुआ माहीका के लिए है. सनी ने कहा “उनके घर पर बिल्लियों से जुड़ी काफी पेंटिंग्स हैं और दोनों को तेंदुओं से खास लगाव है. इसलिए हमने नर और मादा तेंदुए को शामिल किया. डिजाइन में गति और जीवन की ऊर्जा को भी दर्शाया गया है. ‘M’ उनके प्यार का प्रतीक है.”
टैटू बनने में कितने घंटे लगे?
हार्दिक पांड्या रात 2 बजे स्टूडियो पहुंचे और टैटू को पूरा करने में टीम को लगभग तीन घंटे लगे. सनी ने बताया, “हमने सुबह 5:30 बजे तक काम खत्म किया. ऐस डिजाइन को सही ढंग से बनाना और विवरणों को परफेक्ट करना समय मांगता है.”
टैटू की कीमत और खर्च कितना?
सनी भानुशाली ने कहा कि टैटू की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है. छोटे डिजाइन की कीमत लगभग 900-1200 रुपये प्रति वर्ग इंच होती है, जबकि शुरुआती रेट 3,500 रुपये से शुरू होता है. जटिल और बड़े टैटू के लिए प्रति घंटा शुल्क 4,000 से 15,000 रुपये तक हो सकता है.
कई घंटों या सेशंस में बनने वाले बड़े टैटू की कीमत 24,000 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये प्रति सेशन तक जाती है. उदाहरण के लिए, कंधे से कलाई तक पूरे हाथ का टैटू 5-6 सेशंस में तैयार होता है और इसकी कीमत 25-30 लाख रुपये हो सकती है.