क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर में कितने खेले फीफा वर्ल्ड कप, किस साल कितने दागे गोल... आंकड़ों में जानें एक युग की कहानी
| क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने 23 साल के इंटरनेशनल फुटबॉल करियर पर 5 नवंबर को विराम लगाया. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने संन्यास की घोषणा की. अपने करियर में रोनाल्डो ने 6 फीफा वर्ल्ड कप खेले.
cristiano ronaldo
(Image Source: ChatGPT )पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लिया है. साल 2026 में रोनाल्डो ने अपना आखिरी फीफा वर्ल्ड कप खेला, हालांकि टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. फीफा वर्ल्ड कप में भले ही आज तक पुर्तगाल की टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो लेकिन यूईएफए यूरो कप से लेकर यूईएफए नेशंस लीग जैसे टूर्नामेंट तक में पुर्तगाल और रोनाल्डो का प्रदर्शन कमाल का रहा था.
साल 2006 में रोनाल्डो ने पहली बार पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप खेला था. जिसमें उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन पुर्तगाल की टीम चौथे पायदान पर रहकर सेमीफाइनल तक पहुंची थी. वहीं आज हम आपको रोनाल्डो के फीफा वर्ल्ड कप में प्रदर्शन, कब किस साल उन्होंने कितने गोल दागे और अपने करियर में उन्होंने कितने वर्ल्ड कप खेले उसकी जानकारी आंड़कों के जरिए देने वाले हैं.
रोनाल्डो ने कितने वर्ल्ड कप खेले?
ChatGPT
ChatGPT
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 6 फीफा वर्ल्ड कप खेले. उन्होंने करियर का पहला वर्ल्ड कप साल 2006 में खेला था और आखिर साल 2026 में खेला.
वर्ल्ड कप में कितने गोल किए?
ChatGPT
ChatGPT
रोनाल्डो ने 6 वर्ल्ड कप के दौरान कुल 27 मैच खेले. इन 27 मैचों में रोनाल्डो ने 11 गोल दागे. साल 2026 में रोनाल्डो ने 3 गोल किए थे.
किस वर्ल्ड कप में कितने गोल?
ChatGPT
ChatGPT
रोनाल्डो ने के करियर का सबसे बेस्ट फीफा वर्ल्ड कप 2018 का रहा था, इस साल रोनाल्डो ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 गोल दागे थे. वहीं साल 2026 में उन्होंने 3 गोल किए थे.
रोनाल्डो ने कब-कब की कप्तानी?
ChatGPT
ChatGPT
रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में कुल 5 बार पुर्तगाल की कप्तानी की. उनको साल 2010 में पहली बार पुर्तगाल की कप्तानी करते हुए देखा गया था, तब से साल 2026 तक लगातार उन्होंने कप्तानी संभाली.
कप्तानी में कैसा रहा कप्तानी रिकॉर्ड?
ChatGPT
ChatGPT
रोनाल्डो ने 5 बार जरूर पुर्तगाल की कप्तानी की है लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उनकी कप्तानी में ज्यादातर बार टीम राउंड ऑफ 16 तक ही रही.