A+ कैटेगरी खत्म, कोहली-रोहित B ग्रेड में पहुंचे ; BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इस बार क्या है खास?
BCCI ने 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ से हटाकर B ग्रेड में रखा गया है. अब टॉप A कैटेगरी में सिर्फ शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं.;
BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा बदलाव, विराट-रोहित A+ से B ग्रेड में पहुंचे
(Image Source: BCCI )BCCI Central Contracts List 2025-26: भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. 2025-26 सीजन के लिए जारी की गई नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी से हटाकर सीधे B ग्रेड में डाल दिया गया है. इस बार BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को पूरी तरह खत्म कर दिया है.
BCCI की नीति पहले से साफ रही है कि टॉप ग्रेड उन्हीं खिलाड़ियों को मिलता है, जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) खेलते हों. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद उनका A+ में बने रहना मुश्किल माना जा रहा था, इसलिए यह फैसला चौंकाने वाला नहीं है.
A ग्रेड में कितने खिलाड़ी हैं?
इस बदलाव के बाद अब सिर्फ तीन खिलाड़ी A ग्रेड में जगह बना पाए हैं- वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा.
B ग्रेड में कौन-कौन खिलाड़ी हैं?
B ग्रेड में विराट और रोहित के साथ टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर B ग्रेड में 11 खिलाड़ी रखे गए हैं.
C ग्रेड में कौन-कौन हैं?
वहीं, C ग्रेड में युवा और उभरते सितारों को जगह दी गई है, जिनमें अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विस्फोटक पारी खेल रहे ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह नहीं मिली, जो काफी चौंकाने वाला रहा.
अब पे स्ट्रक्चर क्या होगा?
पहले जहां A+ ग्रेड की सालाना रकम 7 करोड़ रुपये थी, वहीं अब नई कैटेगरी सिस्टम में पे स्ट्रक्चर क्या होगा, इस पर BCCI ने अभी कोई साफ जानकारी नहीं दी है. लेकिन इतना तय है कि यह बदलाव भारतीय क्रिकेट के कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक नया दौर शुरू करेगा.
BCC सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (2025-26)
BCCI का सेंट्रल कांन्ट्रैक्ट सिस्टम (2025-26)
- ग्रेड A: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा
- ग्रेड B: वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या. ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर
- ग्रेड C: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़
महिला क्रिकेट टीम सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट (2025-26)
- ग्रेड A: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा
- ग्रेड B: रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, रिचा घोष और स्नेह राणा
- ग्रेड C: राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, हरलीन देओल, काशवी गौतम, जी कमलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजस हसबनिस