Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर उनसे शक्ति, साहस और संकटों से मुक्ति की कामना करते हैं. मान्यता है कि इस खास दिन कुछ विशेष उपाय करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 27 March 2026 6:30 AM IST

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को रामनवमी के रूप में मनाने के बाद, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को उनके परम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. हनुमान जयंती का दिन भक्तों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति, बल और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, रामचरितमानस और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं हनुमान जयंती की सही तिथि , शुभ मुहूर्त और उपाय.

हनुमान जयंती 2026 शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 01 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 08 मिनट से शुरू होकर 02 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि के आधार पर ही व्रत-त्योहार मनाने की परंपरा है. ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव का त्योहार 02 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन सभी मंदिरों में भारी भीड़ होगी और भक्तों अपने आराध्य हनुमानजी की पूजा-उपासना करेंगे. इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा, मंत्रों का जाप, पूजा-आराधना करें.

हनुमान जयंती की पूजा-विधि

हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते हैं. हनुमान जयंती के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद घर के मंदिर या फिर बाहर के मंदिर पर हनुमान जी प्रतिमा के सामने के बैठकर पूजा आरंभ करें. इसके बाद हनुमान को सिंदूर, चमेली का तेल, तुलसी, जनेऊ और फूल अर्पित करें. फिर भोग में बेस के लड्डू और गुड़ चने का भोग लगाएं. इसके बाद घी का दीपक जलाकर आरती करें और हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. इससे हनुमान जी प्रसन्न होंगे और जीवन में सुख-शांति और सुख-समृद्धि की कामना करें.

हनुमान जन्मोत्सव पर जरूर के काम

  • हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ जरूर करना चाहिए.
  •  हनुमानजी को चमेली का तेल और सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है. ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव पर चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें.
  • जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है उनको इससे मुक्ति पाने के लिए हनुमान जयंती पर “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.
  • हनुमान जी प्रसन्न करने के लिए मीठा पान जरूर अर्पित करें.
  • हनुमान जी को भोग में लड्डू, गुड़ और चने का भोग जरूर अर्पित करें.
  • इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा और दीपक जरूर जलाएं.
  •  हनुमान जयंती के दिन हनुमान यंत्र को शुद्ध करके मुख्य द्वार पर स्थापित करें.
  •  हनुमान जयंती पर “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का जाप करें.

Similar News