Navami: सब्ज़ी-पूरी से लेकर हलवा-चने तक, नवमी पर पूरा खाना नहीं खातीं कंजक, ऐसे लगाएं भोग

नवमी पर कन्या पूजन का रिवाज है. इस दिन कन्याओं को सब्ज़ी-पूरी से लेकर हलवा-चने तक का भोग लगाया जाता है, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कंजक पूरा भोग नहीं खाती हैं. ऐसे में आपको भोग लगाने का तरीका पता होना चाहिए.

( Image Source:  ANI )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 March 2026 10:20 PM IST

चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन यानी नवमी बेहद खास माना जाता है. इस दिन कन्या पूजन कर छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है. घर-घर में कंजकों को बुलाकर उन्हें पूरी, सब्ज़ी, हलवा और काले चने का भोग लगाया जाता है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि आखिर कंजक पूरा खाना क्यों नहीं खातीं और उन्हें भोग लगाने का सही तरीका क्या है?

अगर आप भी हर साल कन्या पूजन करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यता के साथ-साथ कुछ व्यावहारिक कारण भी जुड़े हुए हैं.

कंजक पूजन का क्या है महत्व?

नवमी के दिन कन्या पूजन करना मां दुर्गा की आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. मान्यता है कि नौ कन्याएं मां दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक होती हैं. इन कन्याओं को घर बुलाकर उनका पूजन करने, उनके पैर धोने और उन्हें भोजन कराने से देवी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. इसलिए इस दिन का खास महत्व होता है.

क्यों नहीं खातीं कंजक पूरा खाना?

अक्सर देखा जाता है कि कंजक पूरा भोजन नहीं खातीं और थोड़ा-बहुत छोड़ देती हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. पहला कारण यह है कि कई घरों में कंजकों को एक ही दिन में कई जगहों पर बुलाया जाता है. ऐसे में वे हर जगह थोड़ा-थोड़ा ही खा पाती हैं. दूसरा कारण यह है कि छोटे बच्चे ज्यादा खाना एक साथ नहीं खा पाते. इसलिए वे अपनी क्षमता के अनुसार ही भोजन करते हैं.

ऐसे लगाएं भोग?

अगर बच्चियां भोग पूरा नहीं खाती हैं, तो आप हलवा-पूड़ी की जगह उन्हें मिठाइयां या फल दे सकते हैं. बच्चों को मिठाइयां पसंद होती हैं. ऐसे में भोग भी लग जाएगा और कन्या खुश भी हो जाएंगी. 

टिफिन में पैक करें प्रसाद

कन्या पूजन के दिन अपने हाथों से थोड़ा सा प्रसाद कन्याओं को खिलाएं और फिर आप भोग का पूरा प्रसाद एक टिफिन में पैक कर सकती हैं. इससे वह आसानी से प्रसाद को घर ले जाएंगी और खाना बर्बाद भी नहीं होगा. 

मेन्यू बदलें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चे सारा भोग खाएं, तो आपको मेन्यू में बदलाव करना चाहिए. दरअसल बच्चियां एक ही तरह का प्रसाद खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आप उन्हें कुछ अलग देंगे, तो वह खुश हो जाएंगे. जैसे आप सूजी के हलवे की जगह बादाम का हलवा या खीर रख सकते हैं. ये चीजें बच्चों को ज्यादा पसंद आती हैं. इसके अलावा, पूरी को सिंपल न रखकर उनमें आलू भर सकते हैं. यह अजवाइन की पूरी बना सकते हैं.  


Similar News