Rashifal 26 March: सिंह-मीन के लिए खुशखबरी, मिथुन-मकर संभलकर करें खर्च, जानें किसके करियर में तरक्की या नुकसान

26 मार्च का राशिफल कई राशियों के लिए अहम संकेत लेकर आया है. जहां सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए खुशखबरी और तरक्की के योग बन रहे हैं, वहीं मिथुन और मकर राशि वालों को खासतौर पर पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है.

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 25 March 2026 1:38 PM IST

Horoscope March 26th 2026: 26 मार्च का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है. जहां मेष राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं, वहीं वृषभ राशि वालों के लिए किस्मत का साथ बड़े रुके हुए काम पूरे करवा सकता है. आज का राशिफल करियर, पैसों और पारिवारिक जीवन से जुड़े कई अहम संकेत दे रहा है, जो आपके दिन की दिशा तय कर सकते हैं.

कुछ राशियों के लिए आज का दिन तरक्की और लाभ से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. मिथुन और मकर राशि के लोगों को खासकर आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी, जबकि सिंह और मीन राशि के लिए सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं. ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले जान लें कि आपकी राशि क्या कहती है.

मेष राशि

26 मार्च के दिन आज का दिन आपके लिए मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. काम के कारण आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश होंगे. पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी को उधार देने या लेने में सावधानी रखें. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और व्यापारियों को नई डील मिलने की संभावना है. शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा.

वृषभ राशि

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे जिससे मन खुश रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा और सेहत भी ठीक रहेगी. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और कुछ लोगों को घूमने का मौका मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. खासकर पैसों के मामलों में सतर्क रहें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. मेहनत के दम पर आप अपने काम में सफलता पा सकते हैं. सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बोलचाल में संयम रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है.

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आपको सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा और कुछ नया करने का विचार भी आ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. पुरानी खोई चीज मिलने की संभावना है और निवेश से लाभ हो सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, खासकर रिश्तों में. सेहत का ध्यान रखें और लापरवाही न करें.

सिंह राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आय में वृद्धि के संकेत हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, खासकर जीवनसाथी की किसी उपलब्धि से. बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं.

कन्या राशि

आज आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा. दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें. घर में खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. सेहत को नजरअंदाज न करें, नहीं तो छोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. समय-समय पर खुशखबरी मिल सकती है. अधूरे काम पूरे होंगे और किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का साथ मिलेगा. नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पुराने फैसलों को लेकर थोड़ा पछतावा हो सकता है.

वृश्चिक राशि

आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार में नई डील से लाभ मिलेगा. पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें. आज आप अपने शौक पूरे करने में समय बिता सकते हैं और कठिन काम भी आसानी से पूरे होंगे.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. मन खुश रहेगा और लोगों का सहयोग मिलेगा. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा जिससे काम आसानी से बनेंगे. करियर में सफलता मिलेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पार्टनरशिप में काम करने वालों को लाभ मिल सकता है. बस आसपास के लोगों से थोड़ा सावधान रहें.

मकर राशि

आज कुछ चिंता बढ़ सकती है. काम का दबाव अधिक रहेगा और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन पैसों के मामलों में सावधानी जरूरी है. किसी जरूरी फैसले में परिवार या सहयोगियों की सलाह लेना बेहतर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.

कुंभ राशि

आज का दिन बदलावों से भरा रहेगा. आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन नौकरी में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. दोस्तों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और दिन आनंद में बीतेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिल सकता है.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. समय आपके पक्ष में रहेगा और निवेश से लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. अतिरिक्त आय के स्रोत बन सकते हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी.

Similar News