इन चार राशियों का कैसा रहेगा ये सप्ताह? धनु से लेकर मकर तक, जानिए किसे रहना होगा सावधान तो किसे होगा धन का लाभ

धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर, आर्थिक उतार-चढ़ाव और रिश्तों में बदलाव लेकर आया है. ग्रहों की चाल करियर, कारोबार और प्रेम जीवन पर सीधा प्रभाव डालेगी.

( Image Source:  Sora_ AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 23 Feb 2026 8:00 AM IST

इस सप्ताह धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए संभावनाओं और परीक्षाओं का मिश्रण लेकर आया है. जहां कुछ जातकों को तरक्की, प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं, वहीं कुछ को आर्थिक फैसलों और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

करियर, कारोबार, प्रेम संबंध और सेहत. हर क्षेत्र में ग्रहों की चाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह सप्ताह समझदारी से कदम बढ़ाने और अवसरों को पहचानने का है. आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए सप्ताह क्या खास संदेश और बदलाव लेकर आ रहा है.

धनु साप्ताहिक राशिफल

तत्व: अग्नि

स्वामी ग्रह: गुरु

धनु राशि वालों के लिए माह का आखिरी सप्ताह खुशियों से भरा हुआ होगा. किसी नए तरह के काम में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे इस सप्ताह आपके अधूरे काम पूरे होंगे. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. लेन-देन के मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय करना होगा. संतान की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी जिससे इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा. पूरे सप्ताह आपको किसी न किसी तरीके से आय में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरीपैशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है. इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल

तत्व: पृथ्वी

स्वामी ग्रह: शनि

यह सप्ताह आपके लिए एक साथ कई तरह के अवसर लेकर आ सकता है. अचानक से धन की प्राप्ति इस सप्ताह हो सकती है. लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से आपको बचना होगा. सप्ताह के अंत में कई तरह के व्यापारिक अवसरों में लाभ मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में साथी की तरफ से अच्छा लाभ हो सकता है. मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर और अच्छा साथ मिल सकता है. लेकिन आपको अपने किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें. इस सप्ताह बाजार में फंसा हुआ धन भी आपकी चिंता का कारण बनेगा.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

तत्व: वायु

स्वामी ग्रह: शनि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह एक साथ चुनौतियों के साथ-साथ कई तरह के अवसर भी लेकर आ सकता है. ऐसे में आपको अपने काम पर ज्यादा फोकस करना होगा. बेकार के खर्चो में इजाफा हो सकता है जिसकी वजह से आपकी आर्थिक सेहत में गिरावट देखने को मिल सकता है. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनको इसमें सफलता हासिल हो सकती है. छात्रों को इस सप्ताह मनचाही सफलता के लिए पाने के लिए ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी. करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े मामलों में अच्छी तरह से सोच-समझकर फैसला लेने की आवश्यकता रहेगी. नहीं तो आपके निर्णय गलत हो सकते हैं.

मीन साप्ताहिक राशिफल

तत्व: जल

स्वामी ग्रह: बृहस्पति

मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह कुछ नया करने का अवसर मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत अच्छी और साहस में वृद्धि होगी. आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना होगा. इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी प्रभावशााली व्यक्ति से हो सकती है. धन के मामले में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे. इस सप्ताह नौकरी करने वाले लोगों की ऑफिस में छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए. वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अब यह समय बदलाव लेकर आएगा. आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह आपको बेहतर परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे. इस सप्ताह जिन लोगों के प्रेम संबंध में कोई दिक्कत आ रही थी तो इस सप्ताह वह भी दूर हो जाएगी. लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी.

Similar News