शुक्र का कुंभ राशि में गोचर, इन राशि वालों के धन, वैभव और लव लाइफ में होगा अच्छा बदलाव

शुक्र के कुंभ राशि में गोचर को ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है. यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए धन, सुख-सुविधाओं और प्रेम संबंधों में सकारात्मक असर लेकर आ सकता है.;

( Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 7 Feb 2026 6:30 AM IST

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, सौंदर्य, प्रेम, शांति, धन और कला का कारक माना जाता है. शुक्र ग्रह का संबंध प्रेम, रोमांस और लग्जरी से होता है. जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होते हैं उनको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. 06 फरवरी 2026 को शुक्र शनि की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं.

शुक्रदेव 01 मार्च 2026 तक कुंभ राशि में होंगे फिर इसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर हो जाएंगे. शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को धन, सुख-सुविधा, नौकरी, व्यापार और प्रेम संबंधों में बदलाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रदेव पंचम और और बारहवें भाव के स्वामी होते हैं. अब शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के नवम भाव में यह गोचर हुए हैं. नवम भाव भाग्य, धर्म, पिता, लंबी दूरी की यात्रा और धार्मिक कार्यों का कारक होता है. ऐसे में मिथुन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. जो लोग पढ़ाई या घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. शादी करने वालों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा. घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आपको अपने आत्मविश्वास का फायदा मिलेगा. वाहन की सुख मिलने के योग हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र के राशि परिवर्तन करने से यह आपके सप्तम भाव में गोचर करने वाले हैं. कुंडली का सप्तम भाव पार्टनरशिप, विवाह, और जीवन साथी का होता है. शुक्र देव आपके दशम भाव के स्वामी होकर आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं जिससे विवाह और प्यार के लिए अच्छा साबित होगा. इसके अलावा आपको व्यापार में सहयोग की प्राप्ति होगी अच्छा लाभकारी होगा.. जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. वहीं जो लोग विवाहित हैं उनको अपने पार्टनर संग बेहतर रोमांटिक समय व्यातीत करने का अवसर मिल सकता है. शुक्र की द्दष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही है जिसे आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बना सकता है.

तुला राशि

शुक्र देव आपकी राशि से आठवें और लग्न भाव के स्वामी हैं और यह आपक पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं. कुंडली का पंचम भाव प्यार, शिक्षा और संतान का कारक होता है. इस दौरान कला, रचनात्मकता और साहित्य में नए-नए आइडिया मिलेगा. रोमांटिक समय का आनंद मिलेगा और रिश्ता बेहतर रहेगा. संतान प्राप्ति के लिए शुक्र का गोचर मंगलकारी साबित होगा. सुख-सुविधाओं का आनंद आपको मिलेगा. सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं. मकर राशि वालों के लिए शुक्र योगकारक ग्रह होते हैं. शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से यह आपके दूसरे भाव में गोचर हुए हैं, यह दूसरा भाव वाणी, कुंटुंब और वाणी का होता है. शुक्र धन का कारक है. शुक्र दसवें भाव का स्‍वामी है इसलिए इस समय आपकी आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी.

Similar News