बुध का कुंभ राशि में परिवर्तन, नौकरी और व्यापार पर सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
बुध ग्रह के कुंभ राशि में गोचर को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि बुध बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार का कारक है, जबकि कुंभ राशि नवाचार, तकनीक और सामाजिक सोच का प्रतीक है.;
budh guru
(Image Source: AI SORA )बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध अब राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में आ चुके हैं. कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं और इनकी बुधदेव से मित्रता का भाव रहता है. मिथुन और कन्या के स्वामी ग्रह बुध बीते 03 फरवरी को राशि परिवर्तन कर चुके है. बुध को नौ ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त हैं और यह चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो तेजी से चलते हुए राशि परिवर्तन करते हैं.
बुध 10 अप्रैल तक कुंभ राशि में रहेंगे, फिर इसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान बुध 26 फरवरी वक्री और 21 मार्च को मार्गी होंगे. बुध के कुंभ राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर बुध के गोचर का कैसा असर पड़ेगा इसका इसके बार में जानते हैं.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में आ चुके हैं इससे आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे. इनकम में बढ़ोतरी होगी और रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं. जो अब यह राशि परिवर्तन करने के बाद आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर हुए हैं. इससे करियर-कारोबार में आपको प्रमोशन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें :6 फरवरी को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है अपार धन-दौलत और मान-सम्मान
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए बुध देव आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नवम भाव में गोचर हुए हैं. नवम भाव में गोचर करने से भाग्य का साथ मिलेगा. यात्राएं बढ़ सकती है और उच्च शिक्षा के अवसरों में वृद्धि होगी. धर्म और आध्यात्म में रुचि बनी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बुध देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं. जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे. इससे आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति के मामलों में आपको लाभ मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध देव दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपक सप्तम भाव में गोचर होंगे. इससे व्यापार में साझेदारी और वैवाहिक जीवन में प्रभाव पड़ेगा. साथी संग रिश्तों में मधुरता बनी रहेगा और व्यापार में कोई डील हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध महाराज पहले और दसवें भाव के स्वामी होते हैं जो अब आपके छठे भाव में गोचर करेंगे. इससे आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में चल रहे वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा. इस दौरान आपको विरोधियों से सावधान रहें.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुधदेव आपकी कुंडली में नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में गोचर करेंगे. इससे संतान संबंधी शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. लेकिन जो लोग किसी से साथ प्रेम में हैं उनको साथी संग तनाव हो सकता है.
वृश्चिक राशि
बुध देव के गोचर करने से यह आपके चौथे भाव में गोचर हुए हैं. ऐसे में आपको पारिवारिक सुख-संपत्ति के मामलो में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. नया मकान या वाहन आदि की खरीदारी कर सकते हैं. वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुधदेव आपके सातवें भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में गोचर हुए है. इस गोचर से आप छोटी दूर की यात्राएं कर सकते हैं. आपका छोटे भाई-बहनों से रिश्ता मजबूत होगा.
मकर राशि
मकर राशि के लिए बुध महाराज आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं. अब यह आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्थान पर गोचर हुए है जिससे आपके धन और वाणी में वृद्धि करवाएंगे.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पहले भाव में प्रवेश किया है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुधदेव चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं. अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, इससे आपको विदेश से संपर्क स्थापित होंगे और खर्चो में वृद्धि हो सकती है. रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे.