Begin typing your search...

कल का राशिफल : नौकरी, पैसा और लव लाइफ पर ग्रहों का बड़ा असर, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन?

Horoscope 7 February 2026 : 7 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और धन में लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ को संयम और सावधानी बरतनी होगी. जानिए 12 राशियों का पूरा दैनिक राशिफल.

Horoscope 7 february 2026 horoscope hindi
X
( Image Source:  Sora AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 6 Feb 2026 1:56 PM IST

Horoscope 7 February 2026 : शनिवार का दिन आपके जीवन में कई नए संकेत लेकर आ रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल यह बता रही है कि कुछ राशियों को जहां करियर और धन के मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है, वहीं कुछ को संयम और सतर्कता के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी. नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों पर आज सितारों का खास असर पड़ेगा. कई राशियों के लिए रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं, तो कुछ को खर्च और भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आज उम्मीद की किरण दिख सकती है. कुल मिलाकर, 7 फरवरी का दिन भाग्य, मेहनत और समझदारी- तीनों का संतुलन मांग रहा है. सही समय पर लिया गया निर्णय आपको सफलता की ओर ले जा सकता है, जबकि जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है. जानिए आज आपकी राशि के लिए क्या कह रहे हैं सितारे.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. नौकरी में आपका मन लगेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रसास सफल साबित होंगे. किसी तरह की नई जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. जिसमें आप अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी और परिवार के लोगों का साथ मिलेगा. किसी योजना पर काम आगे बढ़ सकता है. लेकिन आज के दिन आपको लेन-देन के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला और भागदौड़ से भरा हुआ होगा. आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आपका बजट बिगड़ सकता है. जो लोग नौकरी में काम करते हैं उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव रहेगा लेकिन अपनी सूझ-बूझ से हर एक मामले को हल करने में आपको कामयाबी मिलेगी. इसी के साथ आपको अपने क्रोध को काबू में रखना होगा नहीं परेशानियों का सामना करना होगा. पारिवारिक मामलों में आपको परिवार के सदस्यों की तरफ से भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है. आपको आज अपने संपर्कों का लाभ मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. किसी तरह की धार्मिक गतिविधियों में आप हिस्सा लेंगे. आज के दिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. नौकरी में आपको कुछ उतार-चढ़ाव की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा जिससे कुछ शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. कुछ रुकी हुई योजनाएं पूरी होंगी जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने होंगे जिससे आपको बहुत सारी गतिविधियां करने में आसानी होगी. लेकिन आपको अपने आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. किसी अजनबी लोगों की बातों में आने से आपको बचना होगा. आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी और समझदार व्यक्ति से अच्छी दिशा मिल सकती है. लेकिन इस दौरान आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोग को सरकारी नौकरी प्राप्ति करने का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के संकते हैं. आज के दिन किसी पुराने निवेश में आपको फायदा होता है दिखाई दे रहा है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और इनकम में जबरदस्त वृद्धि के योग हैं. लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चो को काबू में रखना होगा. किसी दूसरे मामलों में आपको पड़ने से बचन होगा. प्रेम संबंधों में आज के दिन आपको साथी की तरफ से भरपूर प्यार और रोमांस मिलेगा. वहीं वैवाहिक जीवन में दांपत्य जीवन में मिलकर कुछ बड़े निर्णय कर सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनाव से भरा हुआ हो सकता है. आपके कार्यों में तरह की अड़चनें आ सकती है और जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें नहीं तो आपके ऊपर इसका नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है. जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में उनको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं इसके अलावा परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन पर खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जो लोग किसी के साथ प्रेम जीवन में हैं उनको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा. शाम के साथ किसी से मुलाकात हो सकती है जिसमें आपको कुछ नए तरह के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन और शुभ साबित होगा. आपके अंदर काम करने का अच्छा जोश, उत्साह और पराक्रम रहेगा. शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको एक नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है. करियर कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं. जो लोग किसी से धन आदि उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं उनको कामयाबी मिल सकती है. घर-परिवार में अच्छी लोगों का भरपूर साथ मिलेगा. कुछ सपने आपके आज के दिन पूरे हो सकते हैं. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनकी कोई डील अटक सकती है. प्रेम जीवन में आपको अपने साथी को भरपूर प्यार, समर्थन और सहारे की जरूरत होगी. सेहत अच्छी रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जिससे आपको आने वाले समय में बेहतर आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे. जिन लोगों के करियर में किसी तरह की बाधाएं आ रही थी वह दूर होंगी. आप अपनी सूझबूझ के चलते किसी बिगड़े हुए काम का बहुत ही आसानी के हल करने में कामयाब होंगे. परिवार संग अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर आपको मिलेगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में बदलाव और प्रमोशन की अच्छी संभावना है. नौकरी में आपको अच्छे प्रस्ताव सुनने को मिल सकते हैं. आपकी किसी पुराने मित्र से मेल मुलाकात संभव है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही मिलाजुला रहेगा. कुछ काम पूरे होने से जहां आपका मन प्रसन्न रहेगा वहीं कुछ काम अधूरे होने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों का आज के दिन अपने टारगेट को हर हाल में पूरा करना होगा. नहीं तो बॉस से डांट खानी पड़ सकती है. पूरा दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा और फायदेमंद रहेगा. आपकी प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात का सिलसिल जारी रहेगा. प्रेम और पारिवारिक जीवन में रिश्तेदारों का अच्छा साथ मिलेगा. सेहत पहले से आज अच्छी रहेगी जिससे मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आएंगे.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा, सुख और शांति से भरा हुआ होगा. आपको थोड़े से प्रयासों में भी अच्छी सफलता मिलेगी. आज के दिन वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. जीवनसाथी का अच्छा और भरपूर साथ मिलेगा. जो लोग व्यापार में हैं उनकी कोई पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है. आप पारिवारिक मामलों में किसी विवाद को सुलझाने मे कामयाब होंगे. आज जो लोग जोखिम भरे कामों को करना चाहते है उनको इससे अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको निवेश से किया गया लाभ फायदे का होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज उनकी किसी योजनाओं का लाभ मिलेगा. दिन अच्छा और रचनात्मक कार्यो को करने में बीतेगा. आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को किसी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी जिससे नए तरह के काम करने का अवसर मिलेगा. आपको आज के दिन मेहनत का फल मिलेगा. जो लोग किसी को धन उधार दिया था वह आज उन्हें वापस मिल सकता है. आय में इजाफा होने का दिन रहेगा क्योंकि आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा. एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनके पक्ष में फैसला आ सकता है. परिवार में शाम के समय किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है. जो लोग रोजगार की तलाश में है उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आज के दिन प्रॉपर्टी और वाहन आदि खरीदने का मन बना रहे हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. वहीं आपको आज के दिन किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना होगा. नहीं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है.

राशिफल
अगला लेख