मार्च के महीने में बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि वालों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव
मार्च के महीने में बनने वाला त्रिग्रही योग ज्योतिष के अनुसार खास प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है. तीन ग्रहों की युति से बन रहा यह योग कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, करियर में तरक्की और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है.
साल का तीसरा महीना मार्च शुरू हो चुका है और ग्रहों के चाल के अनुसार मार्च का महीना बहुत ही खास रहने वाला है. महीने के शुरुआत में है यानी 2 मार्च को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र अपनी अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर पहले ही न्याय और कर्मफलदाता शनिदेव मौजूद होंगे. इस तरह से मीन राशि में शुक्र और शनि की युति होगी. फिर मार्च माह के मध्य में सूर्य भी कुंभ से मीन राशि में आ जाएंगे.
ऐसे में मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र तीन ग्रहों की दुर्लभ युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. गुरु के राशि मीन में त्रिग्रही योग के बनने से कुछ राशि वालों के करियर, कारोबार और मान-सम्मान में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा. ऐसे में आइए जानते हैं मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है. यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से 11वें भााव में निर्माण हुआ है. ऐसे में त्रिग्रही योग के निर्माण से आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होगी और अपनी मेहनत का फल मिलेगा. नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में प्रमोशन और पुराने निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ होता हुआ मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है और पार्टनर संग रिश्ता बेहतर रह सकता है.
ये भी पढ़ें :मंगल-राहु की युति से बना अशुभ अंगारक योग, 2 अप्रैल तक इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. जो लोग नौकरी को लेकर परेशान हैं उनको मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आय में अच्छा इजाफा भी देखने को मिल सकता है. आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है. आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मार्च के महीने में बना त्रिग्रही योग शनि, सूर्य और शुक्र का विशेष प्रभाव पड़ेगा. कुंभ राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग आपकी राशि के दूसरे भाव में निर्माण होगा. ऐसे में आपको अपनी किस्मत का भरपूर लाभ मिलेगा. लंबे समय से आप जिस काम को लेकर मेहतन कर रहे थे उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है. आर्थिक स्थिति बहुत ही मजबूत रहेगी. अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. बिजनेस में आपकी कोई नई डील हासिल हो सकती है.