मंगल का गोचर और कुंभ राशि में बना पंचग्रही योग, इन 7 राशि वालों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मंगल का गोचर और कुंभ राशि में बन रहा पंचग्रही योग, इस समय ग्रहों की स्थिति इन 7 राशि वालों के लिए विशेष शुभ संकेत दे रही है. यह योग स्वास्थ्य, करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
ग्रहों के सेनापति मंगल अब शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में आ चुके हैं. 23 फरवरी 2026 को मंगल मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने से सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ युति बनाकर पंचग्रही योग का निर्माण हुआ है.
मंगल कुंभ राशि में 02 अप्रैल तक रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. आइए जानते हैं मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है.
मेष राशि
मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने से यह आपके लाभ और आय में होंगे. ऐसे में आपको आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी. इस दौरान आपको पुराने निवेश से फायदा होगा. लेकिन आपको किसी काम में जल्दबाजी करने से बचें.
वृषभ राशि
आपकी राशि में मंगल दशम भाव में आने से आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी. करियर के मामले में आपको किसी तरह की उच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है. रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा. आपकी कुंडली में मंगल नवम भाव यानी भाग्य के भाव में गोचर होगा. शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. यात्रा की योजना बन सकती है और आपको धैर्य के साथ काम लेना होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर छठे भाव में होगा जिससे आपके लिए कुछ मामलो में सफलता प्राप्ति होगी. आपके कुछ पुराने कर्जो और कानूनी मामलों से निजात मिलेगी. आय में इजाफा होगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्ति करने में कामयाब होंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का गोचर जमीन-जायदाद में वृद्धि करा सकता है. जो लोग मकान आदि की खरीदारी के लिए इच्छुक हैं उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल दूसरे भाव में होंगे जिससे आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे. लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है. परिवार में कुछ मामलों में तनाव रह सकता है.
कुंभ राशि
मंगल के गोचर से यह आपके पहले भाव में रहेंगे जिससे आपके जोश,उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि के योग बनेंगे. आपके आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि होगी. लेकिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.