महाशिवरात्रि पर जरूर लाना चाहिए ये पांच शुभ चीजें, घर में आती है शुभता और बढ़ता है गुडलक

महाशिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे पावन अवसर माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ विशेष और शुभ वस्तुएं लाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, सुख-समृद्धि का वास होता है.;

Maha Shivratri 2026

(Image Source:  AI SORA )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 8 Feb 2026 6:30 AM IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है. यह त्योहार भगवान शिव की पूजा, आराधना, जप, तप और आस्था को प्रकट करने का सबसे बड़ा दिन होता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा आराधना होती है और उनकी प्रिय चीजों को घर लाना और पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करने से भक्तों के जीवन में सुख, सुविधा, धन-समृद्धि और बाधाएं दूर होती हैं. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन-किन चीजों को घर लाने से धन, सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.

महाशिवरात्रि पर लाएं रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है. रुद्राक्ष में बहुत ही असीम सकारात्मक ऊर्जा रहती है और इसे शिवजी की कृपा पाने का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष को घर लाना और इसे धारण करना बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाला होता है. रुद्राक्ष को धारण करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होते है. रुद्राक्ष को धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

पारद शिवलिंग

महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग घर लाकर उसकी पूजा करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है. पारद शिवलिंग पारे से बना होता है. वास्तु के अनुसार, पारद शिवलिंग की स्थापना और पूजा करने से घर में मौजूद वास्तुदोष दूर होते हैं. जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से कोई परेशानियां चल रही हो पारद शिवलिंग की स्थापना और पूजा करने से यह दूर होती है. पारद शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं.

बेलपत्र का पौधा लाएं घर

बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर बिना बेलपत्र अर्पित किए पूजा बहुत ही अधूरी मानी जाती है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन बेल का पौधा लाना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है. घर के आसपास बेलपत्र का पौध होने से वातावरण बहुत ही शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है. जिन घरों में बेल का पौधा होता है वहां पर शिव जी की कृपा हमेशा बना रहती है.

शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर

शास्त्रों के अनुसार शिव जी के साथ उनके परिवार की पूजा करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है. ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की मूर्ति या फिर तसवीर को घर पर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है. नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करने से जीवन में कई आने वाली सभी तरह की समस्याओं का निवारण होता है.

तांबे का कलश

हिंदू धर्म में तांबे के कलश का विशेष स्थान होता है. तांबे के कलश से शिवलिंग का अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश घर पर लाना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है. तांबे के लोटे से जलाभिषेक करने से दरिद्रता और मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

Similar News