राशिफल 22 फरवरी 2026 : प्रेम, परिवार और सेहत को लेकर कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर मेहरबान रहेंगे सितारे?

Horoscope 22 February 2026 : 22 फरवरी 2026 का दिन भावनाओं, रिश्तों और सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. जानें ग्रहों की चाल आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रही है.

( Image Source:  Sora AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On : 21 Feb 2026 2:09 PM IST

Horoscope 22 February 2026 : 22 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए भावनाओं, रिश्तों और व्यवहार के लिहाज से खास रहने वाला है. रविवार का राशिफल संकेत देता है कि कई लोगों को अपने स्वभाव और सोच में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी. कुछ राशियों के लिए दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा, तो कुछ को धैर्य और संयम से काम लेने की सलाह दी जाती है. पारिवारिक और प्रेम संबंधों में संवाद की भूमिका अहम रहेगी.

कहीं आपसी मेलजोल बढ़ेगा तो कहीं छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी भी हो सकती है. सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा, खासकर खानपान और दिनचर्या में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. कुल मिलाकर आज का दिन आत्मनिरीक्षण, रिश्तों को मजबूत करने और अपने व्यवहार को संतुलित रखने का संदेश देता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन जोश, उत्साह और आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. आय के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि के योग हैं, जिससे आपके बैंक बैलेंस में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में अच्छे लाभ और डील को योग बन रहे हैं. नए-नए तरह के अवसरों का को आजमाने का अवसर आपको मिल सकता है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के अवसर मिल सकते हैं. लेकिन आपको अपनी सेहत का अच्छा ध्यान रखना होगा नहीं तो कोई बीमारी हो सकती है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ और कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है. ऐसे में आपको बहुत ही धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. किसी नए तरह के बिजनेस में आपको हाथ आजमाने से पहले उसके सभी पहुलओं के बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए. वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा और आपका जीवनसाथी आपके साथ हर मुश्किलों मे साथ देगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उनको काम की सराहना होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वहीं जो लोग बेरोजगार है उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे वहीं जो लोग किसी तरह के व्यापार में उनको कुछ नया करने का मौका मिल सकता है. छात्रों को किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत दिखेगी. पारिवारिक मामलों में घर के सदस्यों के बीच प्यार और मेलजोल बना रहेगा. प्रेम संबंधों के मामलों में आपको साथी की तरफ भरपूर प्यार मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ हो सकता है. किसी के साथ धन के लेन-देन के मामलों में आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी. किसी पुराने अधूरे काम के पूरे होने से आपको खुशी मिलेगी. काम में लापरवाही से भी आपको बचना होगा और खानपान में भी. नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं. प्रेम जीवन में साथी संग रिश्ता पहले से मजबूत रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ होगा. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा. नए वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है. धन संपदा में वृद्धि होगी और कुछ नए तरह के काम आपके हाथ लग सकते हैं जिसमें आपको अच्छी आमदानी हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है जिससे आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होने से खुशी का ठिकाना नहीं होगा. इसके अलावा जिन लोगों का कोई कानूनी मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको उसमें जीत हासिल हो सकती है. किसी नई योजना पर काम आगे बढ़ेगा जिससें आपको अच्छा लाभ होने के प्रबल योग हैं. मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे. जो लोग किसी जमीन के काम धंधे से जुड़े हुए उनको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा.

तुला राशि

तुला राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापार में उन्नति और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग हैं. आज के दिन आपको किसी को उधार दिया हुआ धन वापस हो सकता है. निवेश के लिहाज से दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. घर पर किसी तरह का धार्मिक कार्यक्रम के लिए योजना बना सकते हैं जिसमें आपको घर के सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा. लेकिन आपको की दूसरे का वाहन आदि चलाने से बचना होगा नहीं तो कोई दुर्घटना घट सकती है. शाम के समय आपकी किसी पुराने मित्रों से मेलजोल बढ़ सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन अपने काम-धंधे में बहुत ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी. आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने के पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हे उसमें कामयाब होने नहीं देना है. जो लोग कई महीनों से बेरोजगार हैं उनको रोजगार के नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है. परिवार संग बेहतर सहयोग और आपसी सामंजस्य बनाकर रखना होगा. आर्थिक स्थिति आज के दिन बेहतर रहेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने खर्चों पर काबू में करना होगा. लेकिन प्रेम जीवन में साथी संग किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज के दिन आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी. कोई नई तरह की डील मिलने से आपको काफी खुशी मिलेगी क्योंकि इससे आपको भविष्य में काफी धन मिलने की संभावना है. आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने का दिन है. पारिवारिक जीवन में किसी तरह का अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है जिसमें घर के किसी सदस्या का विवाह तय हो सकता है. ऐसे में परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं जिससे आपकी कई दिनों की इच्छा पूरी हो सकती है. आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन बेहतर और शुभ रहेगा. ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग आपके पक्ष में काम करता हुआ दिखाई देगा. नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं. जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनकी जीत हासिल हो सकती है. पैतृक संपत्ति में आपको अच्छी हिस्सेदारी मिल सकती है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो कोई गंभीर बीमारी आपका पीछा कर सकती है. धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को दिन में किसी जमीन या शेयर में किए गए निवेश से बहुत ही अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आपका फंसा हुआ धन वापस हो सकती है जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि वालों को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आर्थिक लाभ का दिन है. आप नई तरह की योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको फायदा मिलेगा. परिवार संग बेहतर समय व्यातीत करने का अवसर मिलेगा. जो लोग नया वाहन खरीदने के लिए इच्छुक हैं आज उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. लेकिन आज के दिन आपको किसी धन उधार देने से बचें. सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम जीवन में रोमांस के खूबसूरत पल मिलेंगे.

Similar News