12 फरवरी 2026 का राशिफल : कर्क-वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा सावधान, मीन वालों को झेलना पड़ सकता है इमोशनल अत्‍याचार

Horoscope 12 February 2026 : 12 फरवरी 2026 का राशिफल बताता है कि कुछ राशियों को मेहनत का फल मिलेगा, जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को लेन-देन और भावनात्मक मामलों में सतर्क रहना होगा.;

( Image Source:  Sora AI )
By :  State Mirror Astro
Updated On :

Horoscope 12 February 2026 : 12 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल आपके करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर सीधा असर डाल सकती है. किसी के लिए यह दिन तरक्की और सफलता का संदेश लेकर आया है तो किसी को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को जहां मेहनत का फल मिलने के योग हैं, वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लेन-देन और फैसलों में सावधानी बरतनी होगी.

सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान और नई उपलब्धियों के संकेत हैं. धनु, मकर और कुंभ राशि के लोग अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं, जबकि मीन राशि वालों को भावनात्मक रूप से खुद को संभालने की जरूरत रहेगी. जानिए गुरुवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा और सुकून भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में किसी तरह की योजना रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. लेकिन आपको इस दौरान किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. पारिवारिक मामलों में घर के सदस्यों का भरपूर लाभ और प्यार मिलेगा. आपकी आय में इजाफा हो सकता है क्योंकि आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के दिन सफलता से भरा हुआ होगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे. दिन में आपके अनचाहे खर्चों में वृद्धि होगी. जिसमें आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा. आपसे कोई धन उधार मांगने आ सकता है. पारिवारिक और दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा. जो लोग किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं उनको यात्रा टालनी हो सकती है. सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में एक नए तरह का मुकाम मिल सकता है. दिन में किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेगा जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा. आपकी किसी पुराने मित्र से मेल मुलाकात हो सकती है. आर्थिक नजरिए से दिन शुभता और लाभ से भरा हुआ होगा. सेहत के मामले में आपको ज्यादा लापरवाही करने से बचना होगा. दांपत्य जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलेगा और आपकी आय में इजाफा भी हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दिन में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा. नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है. लेन-देन के मामले में आपको अधिक सतर्कता बरतनी होगी नहीं कोई आपको बातों में फंसाकर आपसे लाभ उठा सकता है. आपको कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज नौकरी के संबंध में घर से दूर जाना पड़ सकता है. पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका बहुत ही अहम रहेगी. निवेश से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही संभलकर और सोच विचारकर फैसला लेना होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा होगा. आपको कामकाज के सिलसिले में आपके नेतृत्व करने क्षमता की सराहना मिल सकती है. जो लोग किसी तरह के व्यापार आदि जुड़े हैं उनको लाभ के संकेत हैं. आज के दिन आपके जीवनशैली में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ही रहेगा. परिवार के प्रति आपका प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. आपको स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है. लेकिन आपको अनजान व्यक्ति से अपनी योजना को साझा करने से बचना होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा और बढ़िया बीतेगा. आपके काम की प्रशंसा होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपको भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोग दिन में अगर किसी नई नौकरी की तलाश में हैं तो उनको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आय में इजाफे होने का दिन है. लेन-देन के मामले में आपको थोड़ी सकर्कता बरतनी होगी. सेहत के मामले में आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा. प्रेम जीवन में आपको अपने साथी की तरफ कोई उपहार आदि मिल सकता है जिससे संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे.

तुला राशि

तुला राशि वालों को दिन में एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. ग्रहों और सितारों का बेहतर तालमेल आपको प्रसिद्धि दिलाएगा. दिन में आपका मन कुछ नया करने और कुछ नया पाने के लिए रहेगा. प्रेम संबंधों में आपकी मधुरता बनी रहेगी. जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको आज के दिन स्थान परिवर्तन के योग हैं. आपको किसी विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और संयम के साथ काम लेना होगा. दिन में आपकी निवेश से जुड़ी कोई योजना सफल हो सकती है. आपको कारोबार में नए लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी. आपको हर किसी पर भरोसा करने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को दिन में थोड़ा संभलकर चलना होगा. किसी कीमती चीज के खोने के वजह से आपको नुकसान हो सकता है. गोपनीय मामलों में आपको सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा. विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. आज के दिन आपको अपने आस-पड़ोस के लोगों से संतुलित व्यवहार को बनाए रखना होगा. पारिवारिक और प्रेम के मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा. आपको ऑफिस से जुड़े मतभेद को सुलझाना होगा. सेहत का खास ध्यान देना होगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी पुराने मामलों में आपको आपको सफलता मिलेगी जिससे अधूरे काम पूरे होंगे. शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आपके कुछ निर्णय पक्ष में होंगे. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से मेल मुलाकात होगी और इस दौरान कुछ नई जानकारी मिल सकती है. आपकी आय में खर्चों में वृद्धि होगी. आपके ऊपर काम का दबाव बहुत ही ज्यादा रहेगा. शाम के समय आपको अपने आराम को प्राथमिकता देना होगा.

मकर राशि

मकर राशि वालों की आज सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी. आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. आपको अपनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा. संतान की तरफ से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. दिन में आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. आपको लेनदेन में सतर्कता बरतनी होगी. आज के दिन नई योजनाओं में फिर से काम करने का समय है. व्यापार में आपको अपने किसी मित्र की मदद से कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है. जल्दबाजी में किसी फैसले पर पहुंचना अच्छा नहीं होगा. आपको अपने जरूरी कामों को सबसे पहले करना होगा. किसी तरह के बड़े निवेश को करने से पहले पूरी तरह से जानकारी लें.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अच्छा नहीं रहेगा. मन उदास रहेगा जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा. लेकिन इसके बावजूद आपको जरूरी काम को समय पर ही करना होगा. जल्दबाजी में किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा. लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही आपके संबंधों को खराब कर सकती है. अगर अपने कहीं की कोई यात्रा की योजना बनाई है तो उसको टाल देना बेहतर रहेगा. शाम के समय आपका कहीं से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है.

Similar News