गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन तीन राशि वालों के जीवन में हो सकता है अच्छा बदलाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है, तो गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक प्रगति के संकेत देता है.;
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं और इस दौरान ग्रहों की युति भी होती है जिससे कई तरह के शुभ राजयोग का निर्माण होता है. जिस कारण से कई राशि के जातकों पर ग्रहों के संयोग से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. वैदिक पंचांग के अनुसार मन के कारक ग्रह चंद्रमा 26 फरवरी को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं.
इस तरह से गुरु और चंद्रमा की युति मिथुन राशि में होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है. इस राजयोग के बनने पर कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग से किन राशियों को फायदा होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग कई तरह के शुभ सूचनाएं लेकर आ सकता है. कामकाज के मामलों में यह राजयोग बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है. यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है. आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी. इस राजयोग के चलते अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है. इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग भाग्य के स्थान पर बनेगा. आपको अपनी किस्मत का साथ अच्छा मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बनी रहेगी. छोटी-मोटी यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा. अचानक से आय में इजाफा होगा जिससे सभी तरह की आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
कन्या राशि
गजकेसरी राजयोग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी सिद्ध हो सकता है. यह राजयोग आपकी राशि से कर्म के भाव में बनेगा जिससे नौकरी और व्यापार में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं. जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी की खोज में हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है. आय में इजाफा हो सकता है और इस दौरान कोई बड़ी बिजनेस डील भी आपके खाते में आ सकती है. इस दौरान किसी योजना में आपका निवेश अच्छा साबित हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ,अच्छा और लाभकारी साबित होगा. गजकेसरी राजयोग के चलते वाहन, प्रॉपर्टी और भौतिक सुख-सुविधा आनंद प्राप्त करने में आपको कामयाबी मिल सकती है. जो लोग किसी सरकारी योजना में निवेश करने के इच्छुक हैं उनको अच्छा अवसर मिल सकता है. वहीं छात्रों के लिए भी गजकेसरी राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है.