सावधान! सर्दियों में भूलकर भी न खांए ये चीजें, वरना सेहत हो जाएगी खराब

प्याज एसिडिक नेचर का होता है। इसका मतलब है कि यह पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है। प्याज खाने से कई लोगों को गैस, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।;

Social Media(Image Source:  Social Media )

Winter Health Tips: सर्दी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासकर अगहन महीने में, जो धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण होता है, कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं उन पांच खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे आपको सर्दियों में, खासकर अगहन महीने में परहेज करना चाहिए।

प्याज

प्याज को आमतौर पर तामसिक भोजन माना जाता है। तामसिक भोजन का अर्थ है वह भोजन जो आलस्य, निष्क्रियता और अशुद्धता को बढ़ावा देता है। धार्मिक दृष्टिकोण से, तामसिक भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा, प्याज एसिडिक नेचर का होता है। इसका मतलब है कि यह पेट में एसिडिटी को बढ़ा सकता है। प्याज खाने से कई लोगों को गैस, अपच और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मसूर की दाल

इस दाल को भी आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों में तामसिक भोजन माना गया है, इसलिए इस दाल के सेवन पर भी मनाही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह दाल बदलते मौसम में इम्यूनिटी पर नेगेटिव प्रभाव डाल सकती है। इस महीने में मसूर की दाल खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।

बासी भोजन

सर्दियों में शरीर का पाचन तंत्र थोड़ा सुस्त हो जाता है। बासी भोजन को पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस हो सकती हैं। बासी भोजन में हानिकारक बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो खाद्य विषाक्तता का कारण बन सकते हैं।

Similar News