कौन हैं रश्मिका-विजय की स्टाइलिस्ट Ami Patel? अंबानी से लेकर सेलेब्रिटीज को स्टाइल करने की लेती हैं इतनी फीस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में निजी समारोह में शादी की. अनामिका खन्ना के आउटफिट और अमी पटेल की स्टाइलिंग ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

( Image Source:  Instagram: stylebyami )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 27 Feb 2026 11:54 AM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी आखिरकार हो गई है. यह जोड़ा अब पति-पत्नी बन चुका है, और उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें देखकर पूरा इंटरनेट खुशी से झूम उठा है. दोनों ने अपनी शादी की मनमोहक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वे बेहद रोमांटिक और पारंपरिक लुक में नजर आए. शादी उदयपुर के पास ITC Mementos में 26 फरवरी 2026 को हुई. उन्होंने दो रस्में निभाईं - एक तेलुगु परंपरा के अनुसार और दूसरी रश्मिका की कोडावा परंपरा के मुताबिक. यह शादी काफी प्राइवेट और इंटीमेट थी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए. रश्मिका ने अपनी तेलुगु शादी के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा बनाया हुआ खास परिधान चुना. उन्होंने गहरे रस्ट (भूरा-नारंगी) रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके किनारे पर लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड की खूबसूरत कढ़ाई थी. 

साड़ी पर मंदिर और आध्यात्मिक मोटिफ्स बने हुए थे, जो हैदराबाद की पारंपरिक कला को दर्शाते थे. साथ में उन्होंने भारी गोल्ड ज्वेलरी और फ्रेश फूलों की माला पहनी, जिससे वे देवी जैसी लग रही थीं. विजय भी कम नहीं थे उन्होंने आइवरी धोती और लाल एंगवस्त्रम पहना, जिसमें भी अनामिका खन्ना की एम्ब्रॉयडरी थी. दोनों का लुक पूरी तरह से ट्रेडिशनल, लेकिन बहुत एलिगेंट और पावरफुल था. फैंस इन तस्वीरों को देखकर कह रहे हैं कि यह जोड़ा शिव-पार्वती जैसा लग रहा है. रश्मिका ने कैप्शन में लिखा कि विजय ने उन्हें सच्चा प्यार, सुकून और सपनों को सच करने की ताकत सिखाई है. वहीं विजय ने लिखा कि रश्मिका उनकी बेस्ट फ्रेंड थीं, और अब वे उनकी वाइफ बन गई हैं. दोनों के मैसेज पढ़कर दिल खुश हो जाता है. 

किसने किया स्टाइल?

अब बात करते हैं स्टाइलिंग की. रश्मिका के इस खास दिन के लुक को किसी और ने नहीं, बल्कि मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने तैयार किया था. अमी पटेल ने पूरी तरह से परफेक्ट तरीके से रश्मिका के ट्रेडिशनल लुक को बैलेंस किया न ज्यादा भारी, न कम, बस बिल्कुल सही और क्लासिक.

कौन हैं अमी पटेल?

अमी पटेल बॉलीवुड और शोबिज की बहुत जानी-मानी स्टाइलिस्ट हैं. वे कई सालों से इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और अपनी सटीक स्टाइलिंग के लिए फेमस हैं.  उन्होंने कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है, जैसे कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, पूजा हेगड़े और अलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस. अमी का करियर प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल करके शुरू हुआ था, और फिर उन्होंने अपना ब्रांड 'स्टाइल्ड बाय अमी' लॉन्च किया. वे सिर्फ एक्ट्रेसेस तक सीमित नहीं हैं अमी ने अंबानी फैमिली के साथ भी काफी काम किया है. खासकर ईशा अंबानी और नीता अंबानी को कई मौकों पर स्टाइल किया है. ईशा के कुछ सबसे खूबसूरत लुक्स, जैसे उनका गुलाबी कुर्ता या हीरे वाली चांदी की साड़ी, अमी के ही हैंड से आए हैं. इसके अलावा, अमी ने ELLE, L'Officiel India और Harper's Bazaar जैसे बड़े फैशन मैगजीन्स और ब्रांड्स के साथ भी काम किया है. वे फिल्मों के सेट पर भी कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं. 

अमी पटेल की फीस कितनी होती है?

अमी बहुत एक्सपीरियंस्ड और डिमांड वाली स्टाइलिस्ट हैं, इसलिए उनकी फीस भी अच्छी-खासी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक प्रोजेक्ट या एक लुक के लिए करीब 1 लाख रुपये चार्ज करती हैं. कभी-कभी यह और भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि वे टॉप सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स हैंडल करती हैं. रश्मिका और विजय की शादी सच में एक खूबसूरत शुरुआत लग रही है. दोनों की केमिस्ट्री, उनका प्यार और ये ट्रेडिशनल लुक सब कुछ परफेक्ट था. फैंस को अब उनकी शादीशुदा जिंदगी की झलकियां देखने का इंतजार है। शादी मुबारक हो, वीरॉश कपल. 

Similar News