कमर में ओडियानम, गले में कसु माला, वेडिंग लुक में Rashmika-Vijay ने पहनी ये ज्वेलरी

आखिरकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हमसफर बन गए हैं. कपल का साउथ इंडियन वेडिंग लुक इंटरनेट पर छा गया है. खासतौर पर ज्वेलरी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 27 Feb 2026 1:08 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज देख हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है. जहां रश्मिका ने साउथ इंडियन स्टाइल रेड सिल्क साड़ी पहनी. वहीं, विजय ने आइवरी रंग की धोती और सिंदूरी अंगवस्त्रम कैरी किया था.  इस लुक की सबसे खास बात ज्वेलरी थी, जिस पर सभी का ध्यान गया. 

आउटफिट के साथ दोनों की ज्वेलरी भी बेहद यूनीक थी, जिनसे लुक को रॉयल टच मिला. कपल ने सोने की ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें गले में कसु माला से लेकर कमर में ओडियानम शामिल है. ऐसे में चलिए जानते हैं रश्मिका और विजय ने कौन-कौन सी ज्वेलरी पहनी थी. 

दूल्हे विजय देवरकोंडा ने कौन-सी ज्वेलरी पहनी?

  • गले में नजर आ रही सिक्कों (कसु) से बनी माला दक्षिण भारत की क्लासिक पहचान है. इसे कसु माला कहते हैं.  हर गोल्ड कॉइन लक्ष्मी स्वरूप समृद्धि और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.
  • लंबी, चौड़ी और नक्काशीदार चेन जिसमें देवी-देवता या ट्रेडिशनल मोटिफ कारीगर होती है. इसे टेंपल हारम कहते हैं.  
  • वहीं विजय ने गले के पास सटी हुई मोटी गोल्ड स्नेक चेन पहनी है, जो लुक को मजबूत और रॉयल टच देती है.
  • इसके अलावा, विजय ने भी ऊपरी बांह पर बाजूबंद पहना है, जिसे दक्षिण भारत में वांकी कहा जाता है. यह आमतौर पर वी-शेप या मंदिर मोटिफ में होता है.
  • कानों में एक्टर ने छोटे गोल स्टड ईयररिंग्स यानी कडुक्कन कैरी किए हैं, जो दूल्हे के पारंपरिक तेलुगु लुक का हिस्सा होते हैं.
  • विजय ने पैरों में सोने की पायलनुमा चेन पहनी है, जो ट्रेडिशन ज्वेलरी है. इसे गोलुसु कहा जाता है. 

दुल्हन रश्मिका मंदाना की ज्वेलरी 

  • रश्मिका ने एक नहीं, बल्कि कई लेयर्स में गोल्ड नेकलेस पहने हैं. चोकर स्टाइल से लेकर लंबी हारम तक. यह साउथ इंडियन ब्राइडल रॉयल्टी की पहचान है.
  • मेन हार में बड़ा मंदिर-स्टाइल पेंडेंट है, जिसमें देवी लक्ष्मी या पारंपरिक कारीगरी की झलक मिलती है.
  • एक्ट्रेस ने कानों में भारी गोल्ड झुमके कैरी किए हैं, जिन पर बारीक नक्काशी और मोतियों का काम है. यह ब्राइडल लुक का अहम हिस्सा.
  •  हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाने के लिए रश्मिका की चोटी में गोल्ड हेयर ऑर्नामेंट लगाया है , जिसे जड़ा बिल्ला कहा जाता है. यह पारंपरिक तेलुगु और कन्नड़ दुल्हनों की खास पहचान है.
  • रश्मिका के बाजुओं पर पहना गया वांकी साड़ी और ब्लाउज के साथ बेहद ग्रेसफुल लग रहा है.
  • अपने लुक को पूरा साउथ इंडियन टच देने के लिए एक्ट्रेस ने कमर पर चौड़ा गोल्ड कमरबंद पहना है, जिसे ओडियानम कहते हैं. यह शाही लुक देता है.
  • साड़ी को कंधों पर संभालने वाली गोल्ड चेन, जो लुक को क्लासिक टेम्पल स्टाइल में बदल देती है. इसे शोल्डर चेन कहा जाता है. 

Similar News