Valentine पर अपने पार्टनर संग विदेश में करें रोमांस, बिना Visa के ये कंट्री हैं कपल्स के लिए बेस्ट ट्रिप्स
वैलेंटाइन डे आते ही दिल चाहता है कि इस बार डिनर डेट नहीं, सीधा डेस्टिनेशन डेट हो. लेकिन रोमांस के रास्ते में सबसे बड़ा विलेन अक्सर वीज़ा बन जाता है, लेकिन इस वैलेंटाइन आप कुछ वीजा फ्री देश घूम सकते हैं.;
वैलेंटाइन डे आते ही दिल चाहता है कि इस बार गुलाब और चॉकलेट से आगे बढ़ा जाए. क्यों न पार्टनर का हाथ पकड़कर सीधे किसी विदेशी बीच, पहाड़ या खूबसूरत शहर में रोमांस किया जाए? सुनने में बड़ा फिल्मी लगता है, लेकिन सच मानिए कि यह सपना उतना मुश्किल भी नहीं जितना हम सोच लेते हैं.
अक्सर लोग विदेश घूमने का प्लान सिर्फ इसलिए छोड़ देते हैं क्योंकि दिमाग में सबसे पहले वीज़ा की लंबा प्रोसेस याद आता है. फॉर्म, फीस, अपॉइंटमेंट और मूड ऑफ. जबकि दुनिया में कई ऐसी शानदार जगहें हैं जहां आप बिना वीज़ा की टेंशन के या बहुत आसान एंट्री के साथ पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं वे जगहें जहां आप अपने पार्टनर के साथ प्यार का पासपोर्ट लेकर निकल सकते हैं.
मलेशिया
अगर आप इस वैलेंटाइन कुछ यूनीक करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर संग मलेशिया घूम आएं. यहां आपको मॉडर्न और रोमांटिक दोनों दुनिया मिलेंगी. कपल्स के लिए स्काईलाइन डिनर से लेकर आइलैंड टाइम तक, ऑप्शन की कमी नहीं.
थाईलैंड
ज्यादातर लोगों की ट्रैवल लिस्ट में थाईलैंड जरूर होता है, तो क्यों न इस बार वैलेंटाइन के मौके पर अपने पार्टनर संग घूम आएं. यहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री है. फुकेत, क्राबी या बैंकॉक- थाईलैंड हर तरह के मूड के लिए फिट है. चाहें बीच पर हाथों में हाथ डालकर चलना हो या नाइट मार्केट्स में घूमना, यहां रोमांस का अपना अलग फ्लेवर है.
नेपाल
काठमांडू की गलियों से लेकर पोखरा की झील तक, नेपाल कपल्स को नेचर और कल्चर का खूबसूरत मिक्स देता है. साथ में ट्रेकिंग करें या बस पहाड़ों को निहारें. अब आप खुद सोचिए भला इससे बेहतर वैलेंटाइन कुछ हो सकता है क्या.
मॉरिशस
नीला पानी, सफेद रेत और लक्ज़री रिसॉर्ट्स, अगर आप फिल्मी वैलेंटाइन चाहते हैं, तो यह जगह परफेक्ट है. हनीमून वाइब्स यहां हर मौसम में मिलती हैं.
भूटान
भला इस लिस्ट में भूटान कैसे नहीं होता. अगर इस वैलेंटाइन आपको भीड़ से दूर, सुकून वाला प्यार चाहिए तो भूटान आपका इंतजार कर रहा है. पहाड़, मठ और ताज़ी हवा, यहां दिल की बातें अपने आप गहरी हो जाती हैं.
कज़ाख़स्तान
थोड़ा हटकर प्लान करना है? बर्फीले नज़ारे, मॉडर्न सिटीज और कम भीड़- यह डेस्टिनेशन आपको अलग तरह की ट्रैवल स्टोरी देगा.
केन्या
सफारी, सनसेट और खुले मैदान, अगर रोमांस में थोड़ा एडवेंचर मिलाना चाहते हैं, तो केन्या यादगार ट्रिप बन सकता है. इसके अलावा, आप फिजी भी जा सकते हैं. टर्कॉइज़ पानी और प्राइवेट आइलैंड्स- यहां पहुंचकर दुनिया सच में दूर लगती है. कपल्स के लिए परफेक्ट एस्केप.