बैग पर हनुमान जी की की-चेन, हाथ में 50 लाख की घड़ी पहनकर निकले Virat Kohli, आखिर किस ब्रांड की ये वॉच

विराट कोहली की कलाई पर नजर आई लग्जरी वॉच ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया. Rolex Cosmograph Daytona की यह घड़ी करीब 45-50 लाख है. इसमें 18 कैरेट Everose Gold केस, डायमंड-सेट डायल और हाई-टेक Cerachrom बेजल मिलता है.

विराट कोहली ने पहनी 50 लाख की घड़ी जानें खासियत

(Image Source:  x-@JaikyYadav16 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 8 Aug 2026 9:41 AM IST

विराट कोहली का स्टाइल एक बार फिर चर्चा में है. हाल ही में वह करीब 45-50 लाख रुपये की रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना पहने नजर आए. 18 कैरेट एवररोज गोल्ड से बनी इस लग्जरी वॉच के साथ ब्लैक सेराक्रोम बेजल और ब्लैक ऑयस्टर फ्लेक्स स्ट्रैप दिया गया है. हालांकि, विराट के लुक में सिर्फ महंगी घड़ी ही खास नहीं थी, बल्कि उनके बैग पर लगी भगवान हनुमान की की-चेन ने भी फैंस का ध्यान खींचा.

इस रोलेक्स डेटोना की खासियत इसका टैकीमीटर स्केल वाला सेराक्रोम बेजल है, जिससे 400 किलोमीटर या मील प्रति घंटे तक की औसत स्पीड मापी जा सकती है. इसमें ब्लैक और सनडस्ट डायल, डायमंड डिटेलिंग, 18 कैरेट गोल्ड के मार्कर और क्रोमालाइट डिस्प्ले मिलता है. 

कौन सी घड़ी पहने नजर आए विराट कोहली?

विराट ने रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना का 18 कैरेट एवररोज गोल्ड मॉडल पहना है. इस घड़ी में ब्लैक सेराक्रोम टैकीमीटर बेजल और ब्लैक ऑयस्टर फ्लेक्स स्ट्रैप दिया गया है. रोलेक्स का यह मॉडल खास तौर पर रेसिंग और मोटरस्पोर्ट से इंस्पायर्ड माना जाता है. घड़ी के डायल पर ब्लैक और सनडस्ट रंग का कॉम्बिनेशन है. इसमें डायमंड से सजे डिटेल्स, 18 कैरेट गोल्ड के ऑवर मार्कर और हाथ दिए गए हैं. साथ ही क्रोमालाइट डिस्प्ले इसे कम रोशनी में भी पढ़ने में मदद करता है.

कितनी है कीमत?

विराट की पहनी गई इस रोलेक्स डेटोना की कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये बताई जा रही है. हालांकि, असली कीमत मॉडल के सटीक कॉन्फिगरेशन, बाजार और अवेलेबिलिटी के आधार पर अलग हो सकती है. रोलेक्स की डेटोना सीरीज अपनी लग्जरी और स्पोर्ट्स डिजाइन के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है.

क्या है Rolex Daytona घड़ी की खासियत?

इस मॉडल की सबसे खास चीज इसका सेराक्रोम बेजल है. इसमें टैकीमीटर स्केल दिया गया है, जिसकी मदद से 400 किलोमीटर या मील प्रति घंटे तक की औसत स्पीड को मापा जा सकता है. सेराक्रोम एक हाई-टेक सिरेमिक मटेरियल है, जो जंग से बचाव और खरोंच के लिए बेहतर मजबूती के लिए जाना जाता है. इसके अलावा ऑयस्टर फ्लेक्स स्ट्रैप भी इसकी खासियत है. यह बाहर से रबर जैसा दिखता है, लेकिन इसके अंदर लचीले मेटल ब्लेड होते हैं. इससे स्ट्रैप को मजबूती के साथ आराम भी मिलता है.

लग्जरी घड़ी के साथ दिखी हनुमान की की-चेन

विराट की महंगी Rolex के साथ उनके बैग पर लगी भगवान हनुमान की की-चेन ने भी लोगों का ध्यान खींचा. यानी एक तरफ करोड़ों की दुनिया में मशहूर लग्जरी ब्रांड की घड़ी और दूसरी तरफ आस्था से जुड़ी छोटी सी चीज विराट का यह अंदाज फैंस को खासा पसंद आया.

Similar News