Begin typing your search...

आइवरी अनारकली, झुमके और सॉफ्ट मेकअप... Pratibha Ranta के इस सूट लुक को सावन शिवरात्रि के लिए ऐसे करें कॉपी

सावन शिवरात्रि पर अगर आप ट्रेडिशनल लुक के साथ अपनी खूबसूरती में सादगी का तड़का लगाना चाहती हैं, तो ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा आइवरी कलर का अनारकली सूट लुक को कॉपी कर सकती हैं.

Pratibha Ranta
X

Pratibha Ranta ने पहना 37 हजार का अनारकली सूट

( Image Source:  instagram-@pratibha_ranta )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 8 Aug 2026 8:10 AM IST

सावन शिवरात्रि का दिन भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ ट्रेडिशनल और खूबसूरत पहनावे के लिए भी खास माना जाता है. अगर आप इस मौके पर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो सिंपल, एलिगेंट और ट्रेडिशनल हो, तो ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा का यह लुक आपके लिए शानदार इंस्पिरेशन बन सकता है. एक्ट्रेस के इस सूट की कीमत 37 हजार रुपये है. ऑफ-व्हाइट अनारकली, हल्की कढ़ाई और खूबसूरत दुपट्टे में प्रतिभा बेहद प्यारी लग रही हैं.

सावन शिवरात्रि के लिए आइवरी या क्रीम रंग का हल्का अनारकली सूट पहनें, साथ में गोल्डन बॉर्डर वाला फ्लोई दुपट्टा लें. लुक को पूरा करने के लिए झुमके, हल्का मेकअप और खुले वेवी बाल रखें, इससे सादगी के साथ खूबसूरत फेस्टिव लुक मिलेगा.

ऑफ-व्हाइट अनारकली से पाएं एलिगेंट लुक

instagram-@ pratibha_ranta

प्रतिभा ने आइवरी शेड की चंदेरी सिल्क अनारकली के साथ शरारा और ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया है. आउटफिट पर हल्का गोल्डन काम है, जो पूरे लुक को फेस्टिव टच दे रहा है. आप चाहें तो बिल्कुल इसी तरह का अनारकली सेट चुनें या फिर क्रीम, आइवरी और हल्के पीले रंग का सूट पहन सकती हैं. सावन शिवरात्रि के लिए बहुत ज्यादा चमकीले कपड़ों की जगह हल्की कढ़ाई या बारीक गोल्डन बॉर्डर वाला सूट ज्यादा खूबसूरत लगेगा.

दुपट्टे से बढ़ाएं खूबसूरती

instagram-@ pratibha_ranta

इस लुक की जान है इसका हल्का और फ्लोई दुपट्टा. प्रतिभा ने ऑर्गेंजा दुपट्टे को खूबसूरती से कैरी किया है. आप भी दुपट्टे को एक तरफ से कंधे पर पिन करके और दूसरी तरफ खुला रख सकती हैं. इससे अनारकली की डिजाइन भी साफ नजर आएगी और लुक भी ग्रेसफुल लगेगा.

कैसी होनी चाहिए ज्वेलरी?

instagram-@ pratibha_ranta

प्रतिभा ने आउटफिट के साथ गोल्डन झुमके पहने हैं, जिनमें हल्के ग्रीन स्टोन की डिटेलिंग नजर आती है. सावन के लिए यह कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट है. आप भी झुमके, छोटे झुमका-चांदबाली या हल्की गोल्डन बालियां पहन सकती हैं. हाथों में पतली चूड़ियां या एक नाजुक कंगन इस लुक को पूरा कर सकता है.

मेकअप रखें बेहद सॉफ्ट

instagram-@ pratibha_ranta

प्रतिभा का मेकअप भी उनके आउटफिट की तरह नेचुरल और सटल है. उन्होंने ग्लोइंग बेस, हल्का ब्लश, न्यूड-पिंक लिप्स और सॉफ्ट आई मेकअप चुना है. आप भी सावन शिवरात्रि पर इसी तरह का मिनिमल मेकअप रखें. खुले वेवी बाल या हल्की सॉफ्ट कर्ल्स इस पूरे लुक में चार चांद लगा देंगे. प्रतिभा रांटा का यह लुक साबित करता है कि सादगी में भी फेस्टिव फैशन बेहद खूबसूरत लग सकता है.

अगला लेख