Begin typing your search...

1.5 लाख का कुर्ता-लहंगा पहनकर छा गईं Aditi Rao Hydari, रक्षा बंधन पर ऐसे करें उनका रॉयल लुक रिक्रिएट

रक्षा बंधन पर अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो सही ज्वेलरी, खुले बाल और हल्के मेकअप के साथ आप भी कम बजट में अदिति जैसा एलिगेंट और शाही फेस्टिव लुक आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं.

aditi rao hydari
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 7 Aug 2026 8:29 AM IST

रक्षा बंधन पर अगर आप सिंपल लेकिन रॉयल लुक चाहती हैं, तो अदिति राव हैदरी का लेटेस्ट ट्रेडिशनल आउटफिट आपके लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है. गोल्डन कुर्ते और ब्लैक लहंगे में उनका एलिगेंट अंदाज हर किसी का ध्यान खींच रहा है. इस डिजाइनर आउटफिट की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है.

अच्छी बात यह है कि इस लुक को पाने के लिए आपको इतना महंगा आउटफिट खरीदने की जरूरत नहीं है. सही रंग का कुर्ता-लहंगा, हल्की गोल्ड ज्वेलरी, खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप अपनाकर आप भी रक्षा बंधन पर अदिती जैसा रॉयल और क्लासी लुक आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं.

अदिति का आउटफिट क्यों है खास?

अदिति राव हैदरी ने गोल्डन रंग का सिल्क कुर्ता पहना, जिस पर हल्का गोल्ड प्रिंट नजर आया. इसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग का फ्लेयर्ड लहंगा पेयर किया. इस डिजाइनर सेट की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है. आउटफिट का रंग और डिजाइन इसे फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट बनाता है.

कुर्ते के साथ ज्वेलरी

अगर आप यह लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो बहुत भारी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है. अदिती की तरह सिर्फ एक चोकर नेकलेस चुनें. इसके साथ छोटे स्टड या छोटे झुमके पहन सकती हैं. हाथों में पतले गोल्डन कंगन या एक-दो ब्रेसलेट पहनें. इससे आपका लुक सादा भी रहेगा और स्टाइलिश भी दिखेगा.

ऐसा बनाएं हेयरस्टाइल

अदिति ने अपने बालों को बीच से मांग निकालकर खुला रखा है. बाल पूरी तरह सीधे और सॉफ्ट वेव्स में नजर आ रहे हैं. अगर आपके बाल लंबे हैं, तो उन्हें खुला रखें. वहीं छोटे बाल हैं तो हल्की वेव्स बनाकर भी यही लुक आसानी से पा सकती हैं.

मेकअप कैसा रखें?

इस लुक के साथ बहुत हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है. चेहरे पर हल्का बेस, थोड़ा ब्लश, काजल और मस्कारा लगाएं. आंखों को ज्यादा डार्क करने की बजाय नैचुरल रखें. होंठों पर पीच, रोज या हल्की रेड लिपस्टिक लगाएं. माथे पर छोटी-सी बिंदी इस पूरे लुक में चार चांद लगा सकती है.

कम बजट में कैसे करें रिक्रिएट?

अगर आपका बजट कम है, तो किसी लोकल मार्केट या ऑनलाइन स्टोर से गोल्डन सिल्क या ब्रोकेड कुर्ता और ब्लैक फ्लेयर्ड स्कर्ट या लहंगा खरीद सकती हैं. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड की जगह गोल्ड फिनिश ज्वेलरी पहनें और सिंपल मेकअप रखें. इस तरह बिना ज्यादा खर्च किए आप अदिती राव हैदरी जैसा खूबसूरत और त्योहारों के लिए परफेक्ट लुक आसानी से तैयार कर सकती हैं.

अगला लेख