Valentine Rangoli Designs: रूठे ब्वॉयफ्रेंड को मनाने के लिए वैलेंटाइन पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन्स

वैलेंटाइन डे पर अगर बॉयफ्रेंड रूठा हो, तो इस बार गिफ्ट नहीं, रंगों से प्यार जताइए. इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के लिए ये खास रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.;

Valentine easy Rangoli Designs

(Image Source:  facebook-Chaitali's Art and Crafts and youtube- milan rangoli arts )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 4 Feb 2026 8:00 PM IST

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट, चॉकलेट और डिनर डेट तो हर कोई प्लान करता है, लेकिन अगर आपका बॉयफ्रेंड रूठा हुआ है, तो इस बार कुछ ऐसा कीजिए जो उसने कभी सोचा भी न हो. सोचिए, जैसे ही वह घर आए और दरवाजे पर उसके लिए दिल से बनी खूबसूरत रंगोली दिखे, जिसमें प्यार का मैसेज हो, यादों की झलक हो और आपके मन की सच्चाई दिख रही हो. यकीन मानिए, ऐसा सरप्राइज शायद उसने पहले कभी देखा या महसूस नहीं किया होगा.

वैलेंटाइन के मौके पर अगर आप रंगों से अपने प्यार का इज़हार करें, तो यह किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा असर छोड़ सकता है. चलिए ऐसे में एक नजर डालते हैं वैलेंटाइन रंगोली डिजाइन पर.

‘Happy Valentine’s Day’ रंगोली डिजाइन

youtube-@milan rangoli arts

 इस डिज़ाइन में एक बड़ा लाल रंग का दिल बनाया गया है, जिसके अंदर सफेद रंग से “Happy Valentine’s Day” लिखा गया है. दिल के किनारों पर सफेद बॉर्डर बनाई गई है, जो पूरे डिज़ाइन को उभाकर दिखाती है. दिल के एक साइड पर सफेद और लाल फूल बनाए गए हैं, जो इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं. फूलों की पंखुड़ियों की शेडिंग बहुत बारीकी से की गई है, जिससे रंगोली में गहराई नजर आती है. 

‘I Love U’ रंगोली डिजाइन 

facebook-@Chaitali's Art and Crafts

 आप इस वैलेंटाइन अपने रूठे ब्वॉयफ्रेंड के लिए आई लव यू वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं. इस रंगोली को बनाने के लिए दो दिल बनाए-एक थोड़ा ऊपर और दूसरा नीचे. नीचे वाले हार्ट में ‘I Love U’ लिखें, जो सीधे प्यार का मैसेज देता है. फिर दोनों दिलों के अंदर छोटे-छोटे गुलाब जैसे पैटर्न बनाए, जो इसे टेक्सचर और स्टाइल देते हैं. 

दिल और फूल वाली रंगोली

instagram-@rangolibysakshi_

 इस डिज़ाइन में हार्ट के साथ पीले फूल और हरे पत्ते बनाएं. फिर दिल के पास वर्टिकली “Happy Valentine Day” लिखेंहै, जो इसे अलग लुक देगा. इसके बाद लाल दिल के अंदर घुमावदार पैटर्न बनाए, जिससे यह 3D इफेक्ट आता है. फिर सफेद डॉट्स की लाइनिंग और फूल-पत्तियां बनाएं. यकीन मानिए यह रंगोली देख आपके पार्टनर खुश हो जाएंगे. 

Similar News