डायट में शामिल करें ये चीजें, ठंड में नहीं बढ़ेगा वजन
ठंड में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आपको अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।;
ठंड के मौसम में वजन बढ़ने की संभावना अधिक रहती है। इन दिनों हम न सिर्फ तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन करते हैं, बल्कि शारीरिक गतिविधियां भी कम हो जाती हैं। इसके अलावा पसीना भी कम आता है। ऐसे में आपको अपनी डायट का खास ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपका वजन न बढ़े। ठंड में वजन को नियंत्रित रखने के लिए आपको अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।
गुड़
गुड़ का सेवन करने से खाने को अच्छे से पचाने में मदद मिलती है। यह गैस्ट्रिटिस पेट में ऐंठन और दर्द जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से बचाव करने में भी सहायक है।गुड़ का सेवन मेटाबॉलिज्म का स्तर भी बढ़ा सकता है, जिससे पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज हाई फाइबर से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है और मोटापे के खतरे को कम कर सकता है।कई शोध के अनुसार, साबुत अनाज का दैनिक सेवन कम बॉडी मास इंडेक्स (BMI) और पेट की चर्बी में कमी से जुड़ा है। ये कैल्शियम, अमीनो एसिड और विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लाभ के लिए डाइट में गेहूं, दलिया, जई, क्विनोआ और बाजरा को शामिल करें।
ब्रोकली
इस सूची में ब्रोकली भी शामिल हैं, जो कैलोरी में कम, फाइबर में उच्च और विटामिन-C, K, और फोलेट सहित पोषक तत्वों से भरपूर होती है।इसके सेवन से शरीर में जमी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इससे वजन आसानी से कम किया जा सकता है।इसके अलावा ब्रोकली में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बुहत कम है। इस कारण यह कम कार्बोहाइड्रेट या कीटो डाइट का पालन करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन खाद्य पदार्थ है।
एवोकाडो
एवोकाडो को भी फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। इस कारण इसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है।इसके अलावा यह पोटेशियम, विटामिन-C, K, और B6 जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।आप इसका इस्तेमाल एवोकाडो टोस्ट, एवोकाडो और टोमेटो सैंडविच और सलाद जैसे कई व्यंजनों में करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।ऐसा करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है।