कहां है Koh Samui? जहां हनीमून मना रहे हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda, क्यों चुनी यह जगह

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में प्राइवेट वेडिंग की. शादी के बाद दोनों ने कोह समुई में सादगी भरा हनीमून एन्जॉय किया, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

( Image Source:  X: @Likhithzzzz )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 21 March 2026 4:22 PM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी की खबर ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है. ये दोनों साउथ इंडस्ट्री के बहुत पॉपुलर स्टार हैं और फैंस उन्हें प्यार से #ViRosh कहते हैं. आखिरकार, लंबे समय से चल रही डेटिंग और अफवाहों के बाद ये जोड़ा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर की खूबसूरत जगह पर शादी करके एक-दूसरे के हो गए. शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से हुई. ये एक प्राइवेट शादी थी जिसमें सिर्फ करीबी परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए. कोई बहुत बड़ी भीड़ या मीडिया का शोर-शराबा नहीं था. शादी तीन दिनों तक चली इसमें संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्में हुईं.

उन्होंने दो तरह की परंपराओं का पालन किया. एक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाज और दूसरा कोडवा विवाह जो रश्मिका की कोडवा बैकग्राउंड को दिखाता है. यह शादी उदयपुर के ITC Mementos लक्जरी होटल में हुई. इसकी प्लानिंग लगभग एक साल से चल रही थी. शादी के ठीक बाद, दोनों ने अपना हनीमून मनाने के लिए थाईलैंड का रुख किया. लेकिन यहां भी उन्होंने कुछ अलग और खास चुना. कोई बहुत महंगा, आलीशान होटल या रिसॉर्ट नहीं बल्कि उन्होंने कोह समुई (Koh Samui) में एक निजी Airbnb विला बुक किया, जो समुद्र के किनारे है. ये जगह अपनी साफ नीली पानी, शांत समुद्र तट और खूबसूरत नजरों के लिए मशहूर है.

क्यों चुनी थाईलैंड की ये जगह?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि रश्मिका और विजय दोनों ही चकाचौंध और भीड़ से दूर रहना चाहते थे. वे बस एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते थे, बिना किसी दिखावे के. उन्होंने किसी बड़े लग्जरी रिसॉर्ट की जगह एक बड़ा, खूबसूरत बीचफ्रंट प्राइवेट विला चुना, जहां से सीधे समुद्र दिखता हो. सूत्र ने कहा, 'उनका मकसद शादी की तरह ही हनीमून को भी बहुत खास और पर्सनल रखना था. ये चुनाव उनकी सादगी भरी पसंद को दिखाता है.

ये भी पढ़ें :छूमंतर हो जाएगी टेंशन, आएगी गहरी नींद, एक्ट्रेस Roshni Chopra का ये फुट मसाज है रामबाण

शोर-शराबे से रहना चाहते हैं दूर

इस कपल के लिए 'कोह समुई' में वे शांतिपूर्ण दिन बिताते रहे समुद्र किनारे टहलना, प्राइवेट पूल में रिलैक्स करना, और अपनी व्यस्त लाइफ से दूर बस एक-दूसरे के साथ समय गुजारना. ये हनीमून उनके लिए परफेक्ट था, क्योंकि वहां का एकांत और नैचुरल ब्यूटी उन्हें बहुत पसंद आई. शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन हुआ, जहां इंडस्ट्री के दोस्तों और फैन्स ने उन्हें बधाई दी. 'गीता गोविंदम' फिल्म से शुरू हुए उनके रिलेशनशिप को फैंस ने बहुत करीब से देखा है, इसलिए उनकी शादी हर किसी के लिए बहुत खास और इमोशनल रही. 

Similar News