आप भी बन सकते हैं स्टाइल आइकन, बस फॉलो करें Ranbir Kapoor के ये Easy फैशन टिप्स

स्टाइलिश लुक के लिए आपको महंगे कपड़े नहीं रणबीर कपूर के कुछ आसान फैशन टिप्स फॉलो करने होंगे. यानी आप सिर्फ कुछ बेसिक आइटम्स से अपने लुक को ट्रेंडी और स्टाइलिश बना सकते हैं.;

( Image Source:  instagram-@arks )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 16 Feb 2026 3:30 PM IST

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम सेलेब्स में से एक हैं. उनकी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं. इसलिए ज्यादातर ब्वॉयज उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं. अगर आप रोजाना एक्टर की तरह स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो उनके फैशन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह कैसे हमेशा कूल और हैंडसम दिखते हैं. 

एक्टर ने बताया कि, सही बेसिक आइटम्स और उन्हें सही तरीके से कैरी करना ही आपका लुक पूरी तरह बदल सकता है. चाहे कैज़ुअल आउटिंग हो, पार्टी या स्पोर्टी लुक, सिर्फ कुछ स्मार्ट स्टेप्स से आप रणबीर जैसे स्टाइलिश और कॉन्फ़िडेंट दिख सकते हैं.

रणबीर कपूर फैशन टिप्स

वोग इंडिया के साथ बातचीत में रणबीर कपूर ने बताया कि हर ब्वॉय के वॉर्डरोब में कौन-सी चीजें जरूर होनी चाहिए. इनमें एक सफ़ेद टी-शर्ट, फिटेड जींस, अच्छे स्नीकर्स और एक कैप शामिल है. सफेद टी‑शर्ट किसी भी पुरुष के वार्डरोब का सबसे बेसिक और जरूरी आइटम है. इसे आप क्लासिक ब्लू या ब्लैक जींस के साथ पहनकर एक साफ़ और फ्रेश लुक पा सकते हैं.

  • रोज़मर्रा के कैज़ुअल स्टाइल के लिए इसे हल्के वाश्ड जींस, सफेद स्नीकर्स और कैप के साथ पहनें, जो एक आरामदायक लेकिन स्टाइलिश लुक देगा. अगर आप थोड़ा स्मार्ट‑कैज़ुअल लुक चाह रहे हैं, तो इसे ब्लेज़र के अंदर साफ़ फिट वाली टी और डार्क जींस के साथ कैरी किया जा सकता है, जिससे ऑफिस या किसी फॉर्मल मीटिंग के लिए भी यह सही लगे.
  • ठंडे मौसम में आप अपनी सफेद टी‑शर्ट को ओवरसाइज़्ड शर्ट के नीचे और चौड़ी पैंट के साथ पहन सकते हैं, जो कंफर्टेबल होने के साथ‑साथ लुक को मॉडर्न टच भी देता है. बस ध्यान रखें कि टी‑शर्ट की फिट और क्वालिटी अच्छी हो, क्योंकि यही इसे नैचुरली स्टाइलिश बनाती है और हर मौके पर काम आती है.

फिटेड जींस को अलग-अलग तरीकों से कैसे करें कैरी?

फिटेड जींस हर पुरुष के वार्डरोब का एक जरूरी स्टेपल है, क्योंकि इसे अलग‑अलग तरीकों से पहनकर हर मौके के लिए परफेक्ट लुक बनाया जा सकता है.

  • उदाहरण के लिए, डेनिम ऑन डेनिम स्टाइल में हल्की शर्ट के साथ डार्क डेनिम जींस पहनें, जो एक क्लासिक और ट्रेंडी लुक देता है.
  • अगर आप सिंपल और रोज़मर्रा का लुक चाहते हैं, तो सफेद टी‑शर्ट, जींस और स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन हमेशा काम आता है.
  • वहीं, पार्टी या कूल वाइब के लिए आप लेदर जैकेट और ब्लैक जींस के साथ फिटेड जींस को कैरी कर सकते हैं, जो आपको तुरंत स्टाइलिश और एज़्ड लुक देता है.

एक ही स्नीकर्स को स्टाइल करने का तरीका

स्नीकर्स किसी भी पुरुष के लुक को तुरंत स्टाइलिश बना सकते हैं और उन्हें अलग-अलग तरीके से कैरी करके अलग वाइब दी जा सकती है.

  • डेली के क्लीन लुक के लिए आप सफेद टी‑शर्ट और जींस के साथ सफेद स्नीकर्स पहन सकते हैं, जो एक फ्रेश और आरामदायक लुक देता है.
  • अगर आप थोड़ा डार्क और सॉफिस्टिकेटेड लुक चाहते हैं, तो ग्रे टी, डेनिम और ब्लैक स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन बढ़िया रहता है.
  • वहीं, पार्टी या कूल और एज्ड लुक के लिए हाई‑टॉप स्नीकर्स, जैकेट और कैप पहनें, जो पूरे आउटफिट को एक स्टाइलिश और चार्मिंग फिनिश देता है. सही स्नीकर्स न केवल लुक को पूरा करते हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी को भी और अट्रैक्टिव बनाते हैं.

कैप को कैसे करें स्टाइल?

एक कैप स्टाइलिश होने के साथ‑साथ आपकी पर्सनलिटी का अनोखा टैच भी देता है.

  • कैप एक ऐसा आइटम है जो आपके आउटफिट को तुरंत स्टाइलिश और कूल लुक देता है. सिटी वॉक के लिए आप इसे ग्राफ़िक टी और जींस के साथ पहन सकते हैं, जो आरामदायक और ट्रेंडी दिखता है.
  • अगर आप बीच डे पर जा रहे हैं, तो कैप को लाइट शर्ट और शॉर्ट्स के साथ कैरी करें, जिससे लुक फ्रेश और आरामदायक बने.
  • वहीं, स्पोर्टी या एक्टिव लुक के लिए आप कैप को हुडी और रनिंग शूज़ के साथ पहन सकते हैं, जो पूरी आउटडोर या वर्कआउट वाइब को कम्पलीट करता है. कैप न केवल स्टाइल बढ़ाता है बल्कि आपको एक रिलैक्स्ड और कॉन्फ़िडेंट लुक भी देता है.

Similar News