101.41 कैरेट जूनो डायमंड अंगूठी, 3 करोड़ के निज़ामी ईयररिंग्स, Chetak Award फंक्शन में Nita Ambani ने लूटी महफिल

Nita Ambani ने Chetak Award फंक्शन में अपने रॉयल लुक से हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने 101.41 कैरेट के Juno Diamond से बनी शानदार अंगूठी और करीब 3 करोड़ रुपये के निज़ामी ईयररिंग्स पहनकर लाइमलाइट लूटी.

नीता अंबानी ने पहनी 101.41 कैरेट जूनो डायमंड अंगूठी(Image Source:  instagram-@sabyasachiofficial )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 6 April 2026 12:26 PM IST

नीता अंबानी ने चेतक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी शाही मौजूदगी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस खास मौके पर उन्होंने शैंपेन गोल्ड साड़ी के साथ बेहद कीमती ज्वेलरी कैरी की, जिसने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया. खास तौर पर उनकी 101.41 कैरेट जूनो डायमंड अंगूठी और करीब 3 करोड़ रुपये के निज़ामी ईयररिंग्स टॉक ऑफ द टाउन बनें. 

डिशनल आउटफिट के साथ हाई-एंड ज्वेलरी को जिस तरह कैरी किया, उसने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. उनका यह लुक न सिर्फ फैशन बल्कि रॉयल एलीगेंस का भी बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फैशन सर्किल तक हर जगह हो रही है.

नीता अंबानी ने क्या पहना?

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने Sabyasachi की शैंपेन गोल्ड साड़ी पहनी. यह साड़ी सीक्विन वर्क से सजी हुई थी, जो इसे हल्का शिमरी और बेहद अट्रैक्टिव लुक दे रही थी. उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस साटिन ब्लाउज कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को मॉडर्न टच दे रहा था. साड़ी का रंग और डिजाइन दोनों ही बेहद रॉयल और क्लासी नजर आए, जो खास इवेंट्स के लिए परफेक्ट चॉइस माने जाते हैं.

3 करोड़ के डायमंड निजामी ईयररिंग्स 

नीता अंबानी का ज्वेलरी कलेक्शन हमेशा चर्चा में रहता है और इस बार भी उन्होंने अपने लुक को बेहद खास ज्वेलरी के साथ पूरा किया. उन्होंने कांतीलाल छोटालाल के येलो डायमंड निज़ामी ईयररिंग्स पहने, जिनमें पोर्ट्रेट-कट डायमंड्स जड़े हुए थे. इन ईयररिंग्स की कीमत 3 करोड़ है. ये वही ईयररिंग्स हैं जिन्हें उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में भी पहना था. इन ईयररिंग्स की खासियत यह है कि ये बेहद रेयर डिजाइन में आते हैं और ट्रेडिशनल निज़ामी स्टाइल को दिखाते हैं. आमतौर पर इस सेट में मांग टीका और नेकलेस भी शामिल होता है, लेकिन इस बार उन्होंने सिर्फ ईयररिंग्स पहनकर मिनिमल लेकिन रॉयल लुक चुना.

101.41 कैरेट की डायमंड रिंग

नीता अंबानी के लुक का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा उनका पियर-शेप डायमंड रिंग था. यह रिंग मशहूर जूनो डायमंड से तैयार की गई है, जिसका वजन 101.41 कैरेट बताया जाता है. इस डायमंड की खासियत इसकी प्योरिटी और रेयरिटी है. यह “Internally Flawless” कैटेगरी में आता है और Type IIa डायमंड है, यानी इसमें किसी तरह की अशुद्धि नहीं होती है. फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2022 में 101-कैरेट का जूनो हीरा $12.9 मिलियन में बिका था.

मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था?

नीता अंबानी का मेकअप हमेशा की तरह सटल और एलिगेंट रखा गया. उनका मेकअप मिक्की कॉन्ट्रैक्टर ने किया, जिसमें न्यूड टोन, सॉफ्ट आई मेकअप और नैचुरल ग्लो दिखा. लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर पारंपरिक लाल बिंदी लगाई, जिसने उनके पूरे लुक में एक खूबसूरत इंडियन टच जोड़ दिया. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने क्लासी और स्लीक स्टाइल अपनाया, जो उनके आउटफिट और ज्वेलरी के साथ पूरी तरह मेल खाता था.


Similar News