30 की उम्र में भी सुपर फिट, सुबह पीती हैं 1 लीटर पानी, Rashmika Mandanna का हेल्थ मंत्रा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Rashmika Mandanna 30 की उम्र में भी बेहद फिट हैं. इसके लिए वह रोजाना सुबह 1 लीटर पानी और एप्पल साइडर विनेगर पीती हैं. इसके अलावा, वह लंच में साउथ इंडियन खाना खाती हैं.
रश्मिका मंदाना फिटनेस सीक्रेट
(Image Source: instagram-@rashmika_mandanna )रश्मिका मंदाना 30 की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन से लोगों को हैरान कर देती हैं. उनका फिट रहने का तरीका बेहद सिंपल और नेचुरल है. वह दिन की शुरुआत ही हेल्दी आदतों से करती हैं, जिसमें सुबह उठते ही करीब 1 लीटर पानी पीना शामिल है. यह आदत उनके शरीर को हाइड्रेट रखने और दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करती है.
इसके अलावा, रश्मिका किसी सख्त डाइट को फॉलो करने के बजाय बैलेंस्ड और न्यूट्रिशियस फूड पर ध्यान देती हैं. एगेटेरियन डाइट, हल्का खाना और सही रूटीन उनकी फिटनेस का असली राज है. यही वजह है कि वह बिजी लाइफस्टाइल के बावजूद खुद को फिट, एक्टिव और हेल्दी बनाए रखती हैं.
सुबह पीती हैं 1 लीटर पानी
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत एक सिंपल लेकिन असरदार तरीके से करती हैं. वह सुबह उठते ही लगभग एक लीटर पानी पीती हैं, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और डिटॉक्स में मदद मिलती है. इसके अलावा, वह रोज़ाना एप्पल साइडर विनेगर भी लेती हैं, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
एगेटेरियन मील्स
रश्मिका ने यह बताया कि उन्होंने अपनी डाइट में बदलाव करते हुए खुद को वेजिटेरियन यानी एगेटेरियन बना लिया है. वर्कआउट के बाद वह अंडे खाना पसंद करती हैं, जिससे उन्हें प्रोटीन मिलता है.
कैसा होता है रश्मिका का ब्रेकफास्ट और लंच?
पहले रश्मिका को ब्रेकफास्ट में एवोकाडो टोस्ट काफी पसंद था, लेकिन अब उन्होंने अपनी डाइटिशियन की सलाह पर इसे कम या पूरी तरह छोड़ दिया है. लंच में वह साउथ इंडियन खाना पसंद करती हैं, लेकिन ज्यादा चावल नहीं खातीं. उनकी खास आदत यह है कि वह अलग-अलग सब्जियों और करी को मिलाकर खाती हैं, जिससे उन्हें एक साथ कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं.
लाइट डिनर करती हैं एक्ट्रेस
रश्मिका रात के खाने को हल्का रखना पसंद करती हैं. आमतौर पर वह डिनर में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना लेती हैं. हालांकि, जब वह दोस्तों के साथ बाहर जाती हैं, तो कभी-कभी अच्छा और हैवी खाना भी एंजॉय करती हैं. यानी वह अपनी डाइट को पूरी तरह सख्त नहीं रखतीं, बल्कि बैलेंस बनाकर चलती हैं.
इन चीजों से है एलर्जी
रश्मिका ने यह भी माना कि उन्हें मीठा खाने का काफी शौक है और उन्हें डेज़र्ट्स की क्रेविंग होती रहती है. साथ ही, उन्हें कुछ सब्जियों से एलर्जी भी है, जैसे टमाटर, आलू, खीरा और शिमला मिर्च. लेकिन उन्हें शकरकंद खाना बहुत पसंद है, जिसे वह अपनी डाइट में शामिल करती हैं.