डाइनिंग एरिया और कन्सील्ड बार... ‘मुसाफिर कैफे’ की प्रीति Mahima Makwana ने ऐसे सजाया अपना आशियाना

मुसाफिर कैफे फेम एक्ट्रेस महिमा घर के अलग-अलग हिस्सों में पौधे, तस्वीरें, किताबें और छोटे डेकोर पीसेज सजाए हैं. वहीं बेडरूम में बड़ी खिड़कियां, ब्लू एक्सेंट वॉल, खास वार्डरोब और कन्सील्ड कैबिनेट वाला मिरर घर को और खास बनाता है.

कैसा दिखता है महिमा मकवाना का घर

(Image Source:  instagram-@mahima_makwana )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 8 Aug 2026 3:26 PM IST

‘मुसाफिर कैफे’ में प्रीति का किरदार निभाकर महिमा मकवाना इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही हैं. 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है. स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली महिमा का घर भी उनकी पसंद और पर्सनैलिटी की झलक देता है.

एक्ट्रेस ने अपने घर को बोहो स्टाइल में सजाया है, जहां लकड़ी के फर्नीचर, हरे पौधे, पेस्टल रंग और खूबसूरत लाइटिंग देखने को मिलती है. एक्ट्रेस के घर में आरामदायक लिविंग रूम से लेकर लकड़ी का डाइनिंग एरिया, कन्सील्ड बार और दीवार में फिट कराया गया कस्टम फर्नीचर मौजूद है. घर की एक दीवार पर ऑरेंज कलर का एक्सेंट दिया गया है, जबकि उनके बेडरूम में ब्लू थीम नजर आती है. मां के कमरे में महिमा के अवॉर्ड्स के लिए खास शेल्फ बनाई गई है. 

कैसा है लिविंग रूम?

instagram-@mahima_makwana

घर में घुसते ही सबसे पहले लिविंग एरिया नजर आता है. इस हिस्से में बड़ी खिड़कियों से भरपूर नैचुरल लाइट आती है. महिमा ने रोशनी को बैलेंस करने के लिए ब्लैकआउट पर्दों के साथ सफेद शीयर कर्टन लगाए हैं. कमरे में पेस्टल पिंक रंग का सोफा रखा है, जिसके पास एक खूबसूरत लैंप भी दिखाई देता है. टीवी के पास महिमा ने बड़ा हरा पौधा रखने की अपनी खास इच्छा को भी पूरा किया है. पौधों और लकड़ी के फर्नीचर की वजह से कमरे में नेचुरल और आरामदायक माहौल नजर आता है.

दीवार से जुड़ा है फर्नीचर

instagram-@mahima_makwana

महिमा के घर की एक खास बात इसका स्पेस मैनेजमेंट है. घर बहुत बड़ा नहीं है, इसलिए उन्होंने फर्नीचर को दीवारों के साथ बिल्ट-इन डिजाइन में तैयार करवाया. उन्होंने बताया था कि घर का फर्नीचर खरीदा नहीं गया, बल्कि जरूरत के मुताबिक बनवाया गया है. घर में अलग-अलग शेड के भूरे रंग की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, जो बोहो थीम को और उभारता है.

ऑरेंज दीवार बनी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

घर की पेस्टल थीम के बीच एक ऑरेंज एक्सेंट वॉल काफी अलग नजर आती है. इस दीवार पर गोल आकार का मिरर लगाया गया है, जिसके साथ लाइटिंग भी है. इसके नीचे एक छोटा कैबिनेट रखा गया है. मेन दरवाजे के पास एक लकड़ी की सीढ़ीनुमा रैक भी है, जिस पर तस्वीरें, किताबें, पौधे और छोटी सजावटी चीजें रखी गई हैं.

डाइनिंग एरिया और कन्सील्ड बार

instagram-@mahima_makwana

लिविंग एरिया के पास लकड़ी की डाइनिंग टेबल रखी गई है. इसके ऊपर खास तौर पर तैयार करवाया गया लाइट फिक्स्चर लगाया गया है. महिमा चाहती थीं कि लाइट साधारण हो, लेकिन कमरे में अलग से नजर भी आए. डाइनिंग एरिया के पास एक कन्सील्ड बार भी बनाया गया है, जो नजर में आसानी से दिखाई नहीं देता.

मां के कमरे में सजे हैं महिमा के अवॉर्ड

महिमा की मां के बेडरूम में बे विंडो है, जिस पर टेक्सचर्ड ब्लाइंड्स लगाए गए हैं. कमरे की एक पूरी दीवार पर बिल्ट-इन शेल्फ बनाई गई है, जिसमें महिमा के अवॉर्ड्स रखे गए हैं. कमरे में साधारण गोल मिरर की जगह अलग शेप का मिरर लगाया गया है. यहां बड़ा बेड रखने के बजाय सोफा-कम-बेड का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कमरा ज्यादा खुला महसूस होता है. नीले रंग की अलमारी पर गोल्डन हैंडल इसे खूबसूरत लुक देते हैं.

नीले रंग की थीम वाला महिमा का बेडरूम

 

महिमा के अपने कमरे में नीले रंग की थीम देखने को मिलती है. बेड के पीछे ब्लू एक्सेंट वॉल बनाई गई है, जबकि बड़ी खिड़की कमरे में खूब प्राकृतिक रोशनी लाती है. छत तक पहुंचने वाले लंबे पर्दे कमरे को ऊंचा और बड़ा दिखाने में मदद करते हैं. कमरे में एक ऐसा मिरर भी है जिसके पीछे कन्सील्ड कैबिनेट बनाया गया है. इसके अलावा टेक्सचर वाला लकड़ी का चेस्ट और केन व ग्लास शटर वाली वार्डरोब भी है.


Similar News