LV का XXL Dog Bag अमीरों का नया शो-ऑफ टॉय, कीमत इतनी की खरीद लेंगे SUV कार

लग्ज़री फैशन ब्रांड Louis Vuitton एक बार फिर अपने अनोखे डिजाइन के कारण चर्चा में है. मार्केट में XXL Dog Bag आया है, जो दिखने में एक बड़े कुत्ते जैसा है.

( Image Source:  instagram-@luxuriousbymm and @drip )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 28 Feb 2026 12:09 PM IST

फ्रेंच लग्ज़री ब्रांड Louis Vuitton एक बार फिर अपने अनोखे और बोल्ड डिजाइन को लेकर सुर्खियों में है. इस बार चर्चा में है LV का XXL Dog Bag, जिसकी कीमत इतनी है कि उसी बजट में एक SUV कार खरीदी जा सकती है. डॉग के साइज में बना यह बैग सिर्फ फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि अमीरों का नया शो-ऑफ टॉय बन चुका है.

आइकॉनिक Monogram कैनवास, गोल्ड-टोन हार्डवेयर और डॉग कॉलर ID टैग जैसे डिटेल्स इसे बेहद खास बनाते हैं. आप इस बैग में आसानी से अपना सारा सामान रख लेंगे. खास बात यह है कि यह बैग कैरी करते वक्त आपको खुद को भीड़ से अलग पाएंगे, क्योंकि इसका डिजाइन काफी यूनीक है. चलिए जानते हैं इस बैग की कीमत कितनी है?

कैसा है XXL Dog Bag?

XXL Dog Bag को आइकॉनिक मोनोग्राम कैनवास से बनाया गया है, जो Louis Vuitton की पहचान है. इसके साथ नैचुरल काउहाइड लेदर ट्रिम दिया गया है, जो इसे क्लासिक और रॉयल लुक देता है. इस बैग का साइज 33 x 38 x 72 सेमी है, यानी यह काफी बड़ा है. इसे मशहूर Keepall बैग की तरह डिजाइन किया गया है, लेकिन डॉग साइज में. इसके ड्रूपी (झुकी हुई) आंखें और बटन जैसी नाक इसे क्यूट और अलग बनाती हैं.

बैग की खासियत क्या है? 

इस बैग के अंदर का हिस्सा काफी स्पेशियस है. इसमें प्रीमियम टेक्सटाइल लाइनिंग दी गई है और गोल्ड-टोन हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी शानदार बनाता है. सबसे खास डिटेल इसका डॉग कॉलर ID टैग है. इसमें 'लवर्स' लोगो बना है, जहां 'V' की जगह एक प्यारा सा पांव का निशान दिया गया है.

XXL Dog Bag की कीमत कितनी?

यह बैग Pharrell Williams की Spring-Summer 2025 Men’s Pre-Collection का हिस्सा है, जिसका थीम “DOG LVERS” है. इस कलेक्शन में फैशन और मज़ाकिया डिजाइन का अनोखा मेल देखने को मिलता है. इस XXL Dog Bag की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है. यह उन लोगों के लिए है जो फैशन में कुछ हटकर और खास पसंद करते हैं. Louis Vuitton का XXL Dog Bag यह साबित करता है कि फैशन सिर्फ यूटिलिटी नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी और स्टाइल का खेल भी है. यह बैग लग्ज़री, फन और बोल्ड डिजाइन का परफेक्ट ब्लेंड है.


Similar News