सिर्फ 3 मिनट की वॉक भी सेहत में कर सकती है सुधार, जानें चलने के फायदे

फिजिकल एक्टिविटी से हमारा मतलब जिम जाकर तगड़ा वर्कआउट करना नहीं है। अगर आप रोजाना कुछ मिनट पैदल चलते हैं, तो इससे भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 10 Oct 2024 3:01 AM IST

सेहतमंद रहने के लिए शारीरिक गतिविधी का होना बहुत जरूरी है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण आपको कई तरह हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। फिजिकल एक्टिविटी से हमारा मतलब जिम जाकर तगड़ा वर्कआउट करना नहीं है। अगर आप रोजाना कुछ मिनट पैदल चलते हैं, तो इससे भी आपको कई लाभ मिल सकते हैं। जानिए, कितनी देर पैदल चलने से क्या फायदा होता है।

90 मिनट

90 मिनट पैदल चलने से दिल से जुड़े लाभ, पर्याप्त कैलोरी बर्न और मांसपेशियों और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। लंबे समय तक सैर करने से तनाव, चिंता और डिप्रेशन को काफी हद तक कम कर किया जा सकता है।

डिनर के बाद 30 मिनट

खाने के बाद 30 मिनट की वॉक पाचन में काफी सुधार करती है और ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए खासतौर से फायदेमंद है।

डिनर के बाद 15 मिनट

भोजन के बाद 15 मिनट तक टहलने से पाचन में मदद मिल सकती है, ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर किया जा सकता है और एक्सट्रा कैलोरी बर्न कर वेट मैनेजमेंट में मदद मिल सकती है। खाने के बाद टहलने से सुस्ती की भावना कम हो सकती है और मूड में सुधार हो सकता है।

दिन में 10 मिनट

रोजाना 5-10 मिनट की सैर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है और समय के साथ हार्ट हेल्थ को थोड़ा बेहतर बना सकती है। इसकी वजह से तनाव और चिंता से राहत पाने में भी मदद मिलती हैं, जिससे तुरंत मानसिक ताजगी मिलती है।

5 मिनट

5 मिनट की आउटडोर वॉक नेचुरल रोशनी और ताजी हवा के संपर्क के कारण ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकती है और मूड में सुधार कर सकती है। प्रकृति में रहने से, भले ही थोड़े समय के लिए, तनाव कम हो सकता है और पूरी मेंटल हेल्थ में सुधार हो सकता है।

3 मिनट

3 मिनट की छोटी सैर लंबे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकासन से छुटकारा दिला सकती है। यह मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है।

Similar News