क्या है जापानी वर्कआउट तबाता जिससे मिलती है गजब की फिटनेस
आजकल हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर सजग है। ऐसे में लोग जिम जाने और वर्कआउट को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं।;
आजकल हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर सजग है। ऐसे में लोग जिम जाने और वर्कआउट को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। आज आपको एक ऐसी हाइ इंटेंसिटी वर्कआउट के बारे में बताते हैं, जो आपको शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचा सकती है। हम बात कर रहे हैं तबाता ट्रेनिंग की। आइए, जानते हैं इसके अलग-अलग तरीके और उनके फायदे।
ताबाता ट्रेनिंग एक हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) का प्रकार है, जिसे जापानी वैज्ञानिक इज़ुमी ताबाता ने विकसित किया था। यह वर्कआउट 4 मिनट की अवधि में पूरा होता है, जिसमें 20 सेकंड की उच्च-तीव्रता वाली एक्सरसाइज और 10 सेकंड का आराम शामिल है।इस प्रकार के वर्कआउट से न केवल कैलोरी बर्न होती है, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।आइए आज ताबाता ट्रेनिंग में शामिल एक्सरसाइज और इसके फायदे जानते हैं।
ताबाता बर्पीज हृदय गति को तेजी से बढ़ाती है, जिसमें पुश-अप, प्लैंक और जंप का संयोजन शामिल होता है। ताबाता बर्पीज में आपको 20 सेकंड तक लगातार बर्पीज करनी होती हैं और फिर 10 सेकंड का आराम लेना होता है। इसे 8 बार दोहराने से आपकी सहनशक्ति और ताकत दोनों बढ़ती हैं।यह वर्कआउट न केवल आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि आपके कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को भी सुधारता है, जिससे आप फिट रहते हैं।
ताबाता पुश-अप्स ऊपरी शरीर के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज मानी जाती हैं।इसमें 20 सेकंड तक जितने अधिक हो सके उतने पुश-अप्स करने होते हैं और फिर 10 सेकंड का आराम लेना होता है।इसे कुल 8 बार दोहराना होता है।
ताबाता स्क्वाट्स में आपको 20 सेकंड तक जितने अधिक हो सकें उतने स्क्वाट्स करने होते हैं और फिर 10 सेकंड का आराम लेना होता है। इसे कुल 8 बार दोहराना होता है।यह एक्सरसाइज आपके पैरों और ग्लूट्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके अलावा यह कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य को भी सुधारती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे कैलोरी बर्न होती हैं।
तबाता हाई नीज एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिसमें घुटनों को ऊंचा उठाकर दौड़ना शामिल है।इसमें 20 सेकंड तक जितनी तेजी से हो सके उतनी तेजी से हाई नीज करनी होती है और फिर 10 सेकंड का आराम लेना होता है।