क्या 7 बजे के बाद डिनर करना नुकसानदेह है, जानें सच्चाई

यह तो आपने भी सुना होगा कि सोने से करीब 2 घंटे पहले अपना डिनर कर लेना चाहिए। हालांकि, अब कई लोग स्वस्थ्य जीवनशैली को अपनाने के लिए शाम 7 बजे से पहले ही डिनर कर लेना पसंद कर रहे हैं।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 21 Oct 2024 5:00 AM IST

यह तो आपने भी सुना होगा कि सोने से करीब 2 घंटे पहले अपना डिनर कर लेना चाहिए। हालांकि, अब कई लोग स्वस्थ्य जीवनशैली को अपनाने के लिए शाम 7 बजे से पहले ही डिनर कर लेना पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि शाम 7 बजे के बाद खाना खाने के कई तरह के नुकसान हैं। आइए, समझते हैं कि क्या वाकई 7 बजे से पहले डिनर फायदेमंद होता है?

पाचन

कुछ लोग सोचते हैं कि रात को देर से खाना पाचन क्रिया के लिए हानिकारक होता है। हालांकि, यह पूरी तरह सही नहीं है।अगर आप भारी और मसालेदार भोजन खाते हैं तो पाचन में समस्या हो सकती है, लेकिन हल्का और संतुलित भोजन लेने पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

शुगर

रात को देर से खाने का एक और मिथक यह भी है कि इससे ब्लड शुगर का स्तर असंतुलित हो जाता है, लेकिन अगर आहार संतुलित हो और आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हों तो ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है।

वजन नियंत्रण

बहुत से लोग मानते हैं कि रात को देर से खाने से वजन बढ़ता है।सच यह है कि वजन बढ़ना आपके कुल कैलोरी सेवन और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करता है, न कि खाने के समय पर।अगर आप दिनभर में संतुलित आहार लेते हैं और नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो रात को खाना खाने से वजन नहीं बढ़ेगा।

नींद

यह भी कहा जाता है कि रात को देर से खाना नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। हालांकि, यह निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं।भारी भोजन या कैफीन युक्त चीजें नींद में बाधा डाल सकती हैं, जबकि हल्का भोजन जैसे फल या दही आपकी नींद पर कोई बुरा असर नहीं डालते।खाने के बाद थोड़ा टहलने से भी नींद बेहतर होती है।

Similar News