चेहरे पर कमाल कर सकता है फिटकरी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

आमतौर पर दही और बेसन जैसी चीजों का इस्तेमाल करके लोग फेसपैक बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जिसके त्वचा पर फायदों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 21 Oct 2024 8:01 AM IST

ग्लोइंग स्किन और चेहरे पर निखार की चाहत किसे नहीं होती है? इसके लिए लोग बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। आमतौर पर दही और बेसन जैसी चीजों का इस्तेमाल करके लोग फेसपैक बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जिसके त्वचा पर फायदों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं फिटकरी की। आपको बताते हैं फिटकरी की मदद से आप कैसे अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं।

फिटकरी का टोनर

इसको बनाने के लिए आपको फिटकरी और पानी चाहिए।

आप फिटकरी को पानी में उबालें और ठंडा होने पर छान लीजिए। अब इस पानी को रूई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। यह त्वचा के पोर्स को टाइट करने और एक्ने को कम करने में मददगार साबित होता है।

फिटकरी और नींबू का फेस पैक

इसको बनाने के लिए आपको फिटकरी का पाउडर, नींबू का रस चाहिए।

सबसे पहले 1 चुटकी फिटकरी के पाउडर को नींबू के रस में मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लीजिए। यह नुस्खा पिंपल और झाइयों को कम करने में मदद कर सकता है।

फिटकरी का स्क्रब

इसको बनाने के लिए फिटकरी, दही और चीनी चाहिए।

सबसे पहले इन 3 चीजों को अच्छे से मिक्स करके स्क्रब तैयार कर लीजिए। फिर इसे चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें और 10 मिनट बाद धो लीजिए। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

फिटकरी और गुलाब जल

इसको बनाने के लिए आपको फिटकरी और गुलाब जल चाहिए।

फिटकरी का पाउडर गुलाब जल को अच्छे से मिक्स करके दाग धब्बे वाली जगह पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें फिर पानी से अच्छे से साफ कर लीजिए। यह त्वचा को शांत करता है और एक्ने की समस्या को कम करता है।

अगर आपको त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या है तो इन 4 उपायों को डॉक्टर से सलाह लिए बेगैर न अप्लाई करें।

Similar News