क्या चेहरे पर सनस्क्रीन की तरह लगा सकते हैं नारियल तेल?
त्वचा और नारियल तेल की दोस्ती की बात ही अलग है। स्किनकेयर की बात करें तो इसमें नारियल तेल का अलग ही महत्व है।;
त्वचा और नारियल तेल की दोस्ती की बात ही अलग है। स्किनकेयर की बात करें तो इसमें नारियल तेल का अलग ही महत्व है। नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है, फायदेमंद फैटी एसिड्स होते हैं और साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह तेल हाइड्रेटिंग भी होता है जिस चलते इसे ड्राई स्किन के लोग चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन, जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है उन्हें आमतौर पर नारियल का तेल ना लगाने की सलाह दी जाती है। यहां जानिए नारियल तेल के चेहरे पर फायदे, नुकसान और इस तेल को चेहरे पर लगाने के सही तरीके के बारे में।
लगाने का तरीका
नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के लिए इसकी 2 से 3 बूंदे हथेली पर लें और अच्छे से मलकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की हल्की मसाज की जा सकती है। नारियल का तेल आधा घंटा चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोया जा सकता है। इसका असर बढ़ाने के लिए नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
किसे करना चाहिए परहेज
कई लोग नारियल तेल को चेहरे पर सनस्क्रीन की तरह लगाते हैं जो कि सही नहीं है। नारियल तेल और सनस्क्रीन दो बिल्कुल अलग चीजें हैं जिनके फायदे भी त्वचा को अलग-अलग मिलते हैं।
जिन लोगों के चेहरे पर एक्ने और फुंसियां हों और साथ ही जिनकी स्किन जरूरत से ज्यादा ऑयली हो उन्हें नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से परहेज करना चाहिए। अक्सर ही नारियल के तेल को चेहरे पर रातभर लगाए रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऑयली स्किन के लोगों को ऐसा करने से भी परहेज के लिए कहा जाता है नहीं तो इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है और स्किन पर ब्रेकाउट्स होने लगते हैं जिससे एक्ने बढ़ जाता है।
चेहरे पर नारियल के तेल को जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन के लोग लगा सकते हैं। जिन लोगों की स्किन रूखी-सूखी नजर आए और सफेद फ्लेक्स दिखते हों वे लोग चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं या रातभर नारियल के तेल को चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं।