सेब से बढ़ेगी सुंदरता, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

सेब के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो हर कोई जानता है। कहा जाता है कि अगर डॉक्टर से दूर रहना है तो हर रोज एक सेब खाना चाहिए। हालांकि, कम ही लोगों को पता है कि सेब आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 22 Oct 2024 10:01 PM IST

सेब के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो हर कोई जानता है। कहा जाता है कि अगर डॉक्टर से दूर रहना है तो हर रोज एक सेब खाना चाहिए। हालांकि, कम ही लोगों को पता है कि सेब आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आप सेब को निखरी त्वचा पाने के लिए कई तरीकों से अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

सेब और नींबू का टोनर

आपको चाहिए: आधा सेब, एक चम्मच नींबू का रस और आधा कप पानी।

तरीका: सेब का टोनर बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छीलें और कद्दूकस कर लें। अब इसमें नींबू का रस और पानी डालकर मिला लें।इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर अच्छी तरह हिलाएं और फ्रिज में स्टोर करें। जल्द परिणाम पाने के लिए इसे रोजाना 2 बार इस्तेमाल करें।

फायदे: यह टोनर आपको गोरा बनाएगा और काले धब्बों को भी दूर करेगा।

सेब और हल्दी का फेस पैक

आपको चाहिए: आधा सेब और आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

तरीका: सेब और हल्दी का फेस पैक तैयार करने के लिए सेब का छिलका उतारकर उसे कद्दूकस कर लें। अब इसमें हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। जब पैक पूरी तरह सूख जाए, तब इसे पानी से साफ कर लें।

फायदे: हल्दी अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण मुंहासों से छुटकारा दिलाएगी और सेब त्वचा को हाइड्रेट करके निखार प्रदान करेगा।

सेब और दालचीनी का फेस पैक

आपको चाहिए: आधा सेब और एक चम्मच दालचीनी पाउडर।

तरीका: सेब और दालचीनी का कारगर फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस किए हुए सेब में दालचीनी का पाउडर मिला दें। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। अब इसे ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें।

फायदे: इस पैक से त्वचा का कोलेजन बढ़ता है और त्वचा की रंगत निखरती है।

Similar News