नहीं है वर्कआउट का समय तो सुबह कर लें 10 मिनट की रनिंग, मिलेंगे ये फायदे

कुछ लोग सुबह जिम जाते हैं तो कुछ लोग योग करते हैं। हालांकि, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो केवल 10 मिनट की दौड़ से आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए, जानते हैं सुबह रनिंग करने से क्या फायदे मिलते हैं।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 27 Oct 2024 3:01 AM IST

सुबह का समय न सिर्फ आपके दिन के लिए बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। यही वजह है कि कुछ लोग सुबह जिम जाते हैं तो कुछ लोग योग करते हैं। हालांकि, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो केवल 10 मिनट की दौड़ से आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। आइए, जानते हैं सुबह रनिंग करने से क्या फायदे मिलते हैं।

हड्डी और मांसपेशियां होंगी मजबूत- दौड़ना केवल हार्ट संबंधी फायदे ही नहीं पहुंचाता बल्कि इससे मांसपेशियों और जोड़ों को भी मजबूती मिलती है। नियमित रूप से दौड़ने से पैरों और कोर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। दौड़ने से ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जो मांसपेशियों के ऊतकों को हील और रिपेयर करता है। दौड़ने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।

हार्ट रहेगा हेल्दी- रोजाना सिर्फ 10 मिनट दौड़ने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट की फंक्शनिंग बेहतर बनती है। मांसपेशियां तेजी से ब्लड को पंप करती है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। इसलिए आपको रोज कुछ मिनट रनिंग जरूर करनी चाहिए।

हैप्पी हार्मोन बढ़ता है- जब आप दौड़ लगाते हैं तो शरीर में हैप्पी हार्मोंस बढ़ते हैं। रनिंग करने से HGH हार्मोन का उत्पादन होता है। जिससे शरीर हैप्पी और हेल्दी बनता है। रोजाना दौड़ने से एजिंग को भी कम किया जा सकता है।

वजन कम- मोटापा कम करने के लिए वॉक से कहीं ज्यादा असरदार है रनिंग। रोज कुछ मिनट की रनिंग करने से तेजी से फैट बर्न होता है और वजन कम होता है। पेट की चर्बी को रनिंग करके कम किया जा सकता है। रनिंग करते वक्त ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।

नींद में सुधार- जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती है उन्हें रोजाना दौड़ने से फायदा होगा। दौड़ने से आपकी नींद, स्लीप पैर्टन और क्वालिटी ऑफ स्लीप में भी सुधार आएगा। सिर्फ 10 मिनट की रनिंग या कार्डियो एक्सरसाइज से रात में गहरी और अच्छी नींद आती है।

Similar News