चेहरे के दाग-धब्बों की दुश्मन है घर में रखी ये चीज, स्किनकेयर रूटीन में करें शामिल
चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। अक्सर वे इसके लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जाल में भी फंस जाते हैं। ऐसे में आपको आपके घर में रखी एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।;
चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। अक्सर वे इसके लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जाल में भी फंस जाते हैं। ऐसे में आपको आपके घर में रखी एक ऐसी चीज के बारे में बताते हैं, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इस नेचुरल तरीके की मदद से आप अपने स्किन पर मौजूद डैड सेल्स को रिमूव कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं बेसन और शहद के पेस्ट की। दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेसन समेत कुछ नेचुरल चीजों से बना ये पेस्ट रामबाण इलाज साबित हो सकता है।
पिगमेंटेशन यानी झाइयों की समस्या को दूर करने के लिए एक स्पून बेसन, एक स्पून शहद, एक स्पून नारियल का तेल, एक-चौथाई स्पून बेकिंग पाउडर और दो स्पून गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। आपको इस स्मूद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 10 मिनट तक इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करके रखना है। लगभग दस मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। इस घरेलू नुस्खे की मदद से न केवल आपकी झाइयों को कम किया जा सकता है बल्कि आपकी त्वचा की रंगत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
इस पेस्ट को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें। अगर ये घरेलू नुस्खा आपके स्किन टाइप को सूट करता है, तो आप इसे हर दूसरे दिन अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।