आंत का नहीं रखा ध्यान, तो बढ़ जाएगा इन बीमारियों का खतरा

स्वस्थ रहने के लिए गट हेल्थ को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। अगर हमारा पाचन तंत्र कमजोर होगा, खासकर आंत में कोई खराबी होती है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 26 Oct 2024 8:00 PM IST

स्वस्थ रहने के लिए गट हेल्थ को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। अगर हमारा पाचन तंत्र कमजोर होगा, खासकर आंत में कोई खराबी होती है तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का खास ख्याल रखें और अपनी आंतों को हेल्दी बनाए रखने पर ध्यान दें। आए, समझते हैं अगर आपके आंत ठीक से काम नहीं करते हैं तो आपको किन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इम्यूनिटी की कमी

अगर आप अपने बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आंतों की सेहत को बेहतर रखना जरूरी है। जब आप सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के शिकार हो रहे हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आंत में खराबी आ गई हो।

ऑटोइम्यून डिजीज

अनहेल्दी डाइट और शरीर में ज्यादा सूजन के स्तर के कारण खराब होने वाली आंत टाइप 1 डायबिटीज, रूमेटोइड आर्थराइटिस और सोरायसिस जैसी अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियों को ट्रिगर कर सकती है।

वजन कम करना होगा मुश्किल

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए आंतों को सेहतमंद रखना जरूरी है। अगर इंटेस्टाइन में दिक्कत आएगी तो वेट लॉस प्रॉसेस स्लो हो जाएगा, क्योंकि पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइजेशन का दुरुस्त होना बेहद जरूरी है।

गैस की समस्या

आंतों में परेशानी होने पर पेट फूलना, गैस बनना एसिडिटी की समस्या हो सकती है, ऐसे में इसका वक्त रहते इलाज कराना जरूरी है वरना डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज पर बुरा असर पड़ सकता है।

मीठी चीजें खाने की चाहत

अगर आपको हद से ज्यादा मीठी चीजें जैसे मिठाइयां, कैंडीज, केक और शरबत पीने की चाहत हो रही है, तो समझ जाएं कि आपकी आंत की सेहत सही नहीं है और जल्द से जल्द इसका इलाज करना चाहिए ताकि बाद में ज्यादा दिक्कत न हो।

Similar News