घर में रखीं ये चीजें रोकेंगी बार-बार हो रही उलटी
अगर किसी को बार-बार उल्टी की समस्या हो रही हो, तो उसके लिए काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। शरीर को ठीक से पोषण न मिल पाना डिहाइड्रेशन कई तरह की स्वास्थ्य समस्या को जन्म दे सकता है।;
अगर किसी को बार-बार उल्टी की समस्या हो रही हो, तो उसके लिए काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। शरीर को ठीक से पोषण न मिल पाना डिहाइड्रेशन कई तरह की स्वास्थ्य समस्या को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर उल्टी न रुक रही हो, तो घर में रखी इन चीजों से सहायता मिल सकती है।
ब्रेड
हम में से कई लोग सुबह उठकर नाश्ते में ब्रेड टोस्ट खाना पसंद करते हैं। यह आसानी से तैयार हो जाने वाला व्यंजन उल्टी की समस्या को दूर कर सकता है।जब आपका जी मिचला रहा हो, तब आपको ब्रेड टोस्ट जैसे नरम और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।हालांकि, आपको ब्रेड पर मक्खन या जैम आदि नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि उनकी खुशबु से दोबारा उल्टी आ सकती है।
अदरक
अदरक एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके सेवन से उल्टी की समस्या का निवारण किया जा सकता है।इसमें पाया जाने वाला जिंजरोल पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।आप इस खाद्य पदार्थ को कच्चा चबा सकते हैं, इसकी चाय बना सकते हैं या इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं।अदरक में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड जी मिचलाने की परेशानी का प्रभावी ढंग से इलाज कर सकते हैं।
केला
केले सबसे स्वस्थ फलों में गिने जाते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। यह पेट के लिए हल्के और फायदेमंद होते हैं, क्योंकि यह दस्त से राहत दिलाते हैं।केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस लौटा सकते हैं, जो उल्टी करने पर शरीर से निकल जाते हैं।इस फल की नरम बनावट और हल्का मीठा स्वाद जी मिचलाने की समस्या को दूर भगाने में सक्षम होता है।
उबले आलू
जी मिचलाने पर स्टार्च युक्त भोजन करना चाहिए। इस तरह के भोजन में उबले हुए आलू और चावल भी शामिल होते है। ये आपके पेट को स्वस्थ बनाने और आपको ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।