जिम जाने की जरूरत नहीं अगर हर रोज खेलेंगे बचपन का यह खेल

बचपन में हम सब बड़े शौक से रस्सी कूदते थे। कई लोगों का यह पसंदीदा खेल था। क्या आपको पता है कि बचपन का आपका यह खेल आज आपकी सेहत बना सकता है।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 1 Oct 2024 1:00 AM IST

बचपन में हम सब बड़े शौक से रस्सी कूदते थे। कई लोगों का यह पसंदीदा खेल था। क्या आपको पता है कि बचपन का आपका यह खेल आज आपकी सेहत बना सकता है। आइए, जानते हैं रस्सी कूदने के बेमिसाल फायदों के बारे मेँ।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

रस्सी कूदना एक हाई इंटेंसिटी वाली कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हृदय गति को तेजी से बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रस्सी कूदने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है।रोजाना 10-15 मिनट तक रस्सी कूदने से हृदय स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा जा सकता है।

मेंटल हेल्थ

व्यस्त जीवनशैली में मानसिक तनाव का बढ़ना आम बात है।रस्सी कूदना जैसी सरल लेकिन प्रभावशाली एक्सरसाइज मनोबल बढ़ाती हैं, तनाव कम करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकती हैं।यह ध्यान केंद्रित रखने में सहायक होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। पारंपरिक भारतीय रस्सी कूद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप संपूर्ण स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

वजन नियंत्रण

रस्सी कूदना कैलोरी बर्न करने का एक प्रभावशाली तरीका है।रोजाना 30 मिनट तक लगातार रस्सी कूदने से लगभग 300-400 कैलोरी बर्न हो सकती हैं, जो वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है।यह एक्सरसाइज शरीर की चर्बी कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।नियमित रूप से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपने वजन घटाने के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

संतुलन

रस्सी कूदते समय हाथों और पैरों का सही तालमेल आवश्यक है, जिससे समन्वय क्षमता बढ़ती है। यह एक्सरसाइज शरीर के संतुलन को भी सुधारता है।नियमित अभ्यास करने पर आपकी प्रतिक्रिया समय बेहतर होती है, जिससे आप अन्य खेलों या दैनिक गतिविधियों में भी अधिक कुशल बन सकते हैं।यह एक्सरसाइज मानसिक एकाग्रता को भी बढ़ाती है और आपके शरीर के लचीलेपन में सुधार करती है, जिससे आप अधिक सक्रिय महसूस करते हैं।

Similar News