Holi 2026: रॉयल, स्पिरिचुअल और इंटरनेशनल वाइब, इन 10 जगहों पर होली का जश्न हो जाता है दोगुना

अगर आप अनोखे तरीके से होली का त्योहार मनाना चाहते हैं, तो आपको बैग पैक कर लेना चाहिए, क्योंकि भारत में ऐसी कई जगहे हैं, जहां की होली पूरे वर्ल्ड में फेमस है.

( Image Source:  AI SORA )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 27 Feb 2026 5:22 PM IST

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारत के अलग-अलग कल्चर का एक जीता-जागता उदाहरण है. देश के अलग-अलग हिस्सों में होली अलग अंदाज़, अलग रीति-रिवाज के साथ मनाई जाती है. कहीं लट्ठमार होली की परंपरा है, तो कहीं मसान की राख से होली खेली जाती है.

अगर आप इस बार होली को खास बनाना चाहते हैं, तो क्यों न उन जगहों पर जाएं जहां यह त्योहार सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि कई दिनों तक जश्न के रूप में मनाया जाता है? आइए जानते हैं देश की 10 ऐसी जगहें, जहां होली का रंग कुछ अलग ही अंदाज़ में चढ़ता है.

  • वाराणसी में भी होली देखने लायक होती हैं. यहां की रंगभरी एकादशी और मसान होली (श्मशान घाट पर राख से खेली जाने वाली होली) यहां की पहचान है. इसलिए इस बार वारणसी जरूर जाएं.
  • यह कहना गलत नहीं होगा कि जिंदगी में एक बार पुष्कर की होली जरूर खेलनी चाहिए. पुष्कर झील के आसपास विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ हाई-एनर्जी, इंटरनेशनल स्टाइल होली का मज़ा लिया जा सकता है.
  • स्पीति वैलीकी भी होली का अपना ही आनंद है. यहां मठों में लोक संगीत और मुखौटा डांस के साथ ऐसी होली मनाने की परंपरा है.
  • भला मथुरा-वृंदावन की होली को कोई कैसे भूल सकता है. यहां होली हफ्तों तक चलती है. बरसाना की लट्ठमार होली, फूलों वाली होली और विधवाओं की होली विश्व प्रसिद्ध है. आपको एक बार मथुरा-वृंदावन की होली में जरूर शामिल होना चाहिए.
  • शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल में ‘बसंत उत्सव’ के रूप में होली मनाई जाती है. विश्व-भारती विश्वविद्यालय के छात्र इस दिन म्यूजिक और ट्रेडिशनल डांस परफॉर्मेंस देते हैं.
  • उदयपुर की होली भी काफी फेमस है. मेवाड़ शाही परिवार की शोभायात्रा और राजसी माहौल के साथ यहां की होली बेहद खास होती है.
  • हम्पी कर्नाटक में प्राचीन खंडहरों के बीच दो दिन तक होली का त्योहार मनाया जाता है, तो इस बार बैग पैक करें और हम्पी घूम आएं.
  • गोवा शिगमो फेस्टिवल के रूप में होली मनाई जाती है, जिसमें पारंपरिक जुलूस और रंगारंग इवेंट होते हैं. होली के बहाने आप गोवा भी घूम आएंगे.

Similar News