Summer Drinks: सिर्फ पानी नहीं काफी! गर्मियों में पिएं ये 3 पावरफुल हेल्दी ड्रिंक्स
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर जल्दी थकने लगता है, डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है और एनर्जी भी कम महसूस होती है. ऐसे में सिर्फ ठंडा पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि नारियल पानी से लेकर छाछ तक जैसी हेल्दी ड्रिंक्स पीनी चाहिए.
गर्मियों में शरीर को सिर्फ पानी से हाइड्रेट रखना काफी नहीं होता, क्योंकि पसीने के साथ जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकल जाते हैं. ऐसे में हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना जरूरी हो जाता है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक दें बल्कि एनर्जी और पोषण भी प्रदान करें.
खासतौर पर नारियल पानी और आइस्ड ग्रीन टी जैसे ड्रिंक्स इस मौसम में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. ये ड्रिंक्स शरीर को अंदर से रिफ्रेश और डिटॉक्स करने में मदद करती है.
छाछ क्यों पीनी चाहिए?
- गर्मियों में छाछ पी जाती है. यह ड्रिंक टेस्ट के साथ हेल्दी भी होती है. गर्मी के मौसम में पेट को ठंडा और बेहतर डाइजेशन के लिए छाछ से बेहतर कुछ नहीं, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं.
- यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को भी कम करता है.
- अगर इसमें जीरा, धनिया या पुदीना मिलाया जाए, तो इसका स्वाद और फायदे दोनों बढ़ जाते हैं. यह एक ऐसा ड्रिंक है जो हाइड्रेशन के साथ-साथ गट हेल्थ का भी ध्यान रखता है.
गर्मी में नारियल पानी पीने के फायदे
- नारियल पानी गर्मियों के लिए सबसे बेहतरीन ड्रिंक्स में से एक है. इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पसीने के जरिए शरीर से निकल जाते हैं.
- यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.
- साथ ही यह हल्का और नेचुरली मीठा होता है, जिससे यह हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी लगता है.
- ध्यान रखें कि पैकेज्ड नारियल पानी लेते समय उसमें अतिरिक्त शुगर न हो.
आइस्ड ग्रीन टी
- ग्रीन टी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है, लेकिन आइस्ड ग्रीन टी गर्मी के मौसम की हेल्दी ड्रिंक्स में से एक है.
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाते हैं.
- यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मदद करता है.
- इसे और रिफ्रेशिंग बनाने के लिए इसमें नींबू का रस और अदरक के स्लाइस डाल सकते हैं.
- ठंडा करने के बाद इसका स्वाद हल्का और स्मूद हो जाता है, जिससे यह एक हेल्दी और एनर्जेटिक ड्रिंक बन जाता है.
गर्मियों में सही ड्रिंक्स का पीना आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकता है. नारियल पानी, आइस्ड ग्रीन टी और छाछ जैसे ऑप्शन न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि जरूरी न्यूट्रियंट्स भी देते. इसलिए इस मौसम में इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करना एक स्मार्ट और फायदेमंद कदम हो सकता है.