व्हाइट मोगरा साड़ी, मोतियों वाला ब्लाउज के साथ 38 कैरेट का डायमंड चोकर, Alia Bhatt का दिखा ग्लैमरस अवतार
Alia Bhatt ने व्हाइट मोगरा साड़ी और मोतियों से सजे ब्लाउज में अपना बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज दिखाया. इस लुक को उन्होंने 38 कैरेट के डायमंड चोकर के साथ पूरा किया, जो उनकी स्टाइल में रॉयल टच एड कर रहा था.
आलिया भट्ट ने पहना 38 कैरेट का डायमंड चोकर
(Image Source: instagram-@aliaabhatt )आलिया भट्ट ने Screen Awards 2026 में अपने ग्लैमरस और एलिगेंट लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. व्हाइट मोगरा साड़ी और मोतियों से सजे ब्लाउज में उनका अंदाज बेहद रॉयल नजर आया. इस साड़ी का सॉफ्ट और फ्लोई डिजाइन उनके पूरे लुक को फ्रेश और क्लासी बना रहा था, जो रेड कार्पेट पर अलग ही चमक बिखेर रहा था.
अपने लुक को और खास बनाने के लिए आलिया ने 38 कैरेट का शानदार डायमंड चोकर पहना, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. सटल मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश रखा, जो फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया.
आलिया भट्ट ने पहनी मोगरा डिजाइन साड़ी
इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने गौरव गुप्ता की कस्टम 'मोगरा साड़ी' चुनी. आलिया ने सिल्क साटन की ड्रेप्ड साड़ी पहनी है. इसमें बेल जैसी बारीक बीडवर्क डिजाइन किया गया था, जो खिलते हुए फूलों की तरह नजर आ रहा था. इसके साथ मोगरा टसल्स ने इसे और भी यूनिक और फ्रेश लुक दिया. यह साड़ी पारंपरिक अंदाज के साथ मॉडर्न आर्ट का शानदार उदाहरण थी.
ब्लाउज ने एड किया ग्लैम टच
साड़ी के साथ आलिया ने पर्ल-वर्क वाला मैचिंग ब्लाउज पहना, जो काफी हैवी एम्बेलिश्ड था. इस ब्लाउज ने पूरे लुक में एक विंटेज ग्लैमर ऐड किया. सिंपल और सॉफ्ट साड़ी के साथ यह स्टेटमेंट ब्लाउज परफेक्ट बैलेंस बना रहा था, जिससे उनका पूरा लुक और ज्यादा एलिगेंट नजर आया.
38 कैरेट डायमंड चोकर
आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए Alok Lodha की डायमंड ज्वेलरी कैरी की. उन्होंने लेयर्ड डायमंड चोकर पहना, जिसमें करीब 38 कैरेट के नेचुरल डायमंड्स जड़े थे. यह ज्वेलरी “ओल्ड मनी” एस्थेटिक को दिखाती है, जो सादगी के साथ रॉयल्टी का एहसास देती है.
मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा था?
आलिया ने साड़ी के साथ “क्लीन गर्ल” लुक अपनाया. उन्होंने ग्लोइंग स्किन, हल्के ब्लश और सॉफ्ट पिंक लिप्स के साथ बेहद नैचुरल मेकअप किया. हेयरस्टाइल में उन्होंने सॉफ्ट वेव्स रखीं, जो उनके पूरे लुक को रोमांटिक और ग्रेसफुल बना रही थीं. साथ ही उन्होंने हील्स के लिए Aquazzura के स्लीक फुटवियर चुने, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मेल खा रहे थे.