पन्नी बनी फैशन, रेड कार्पेट पर पॉलिथिन बैग लेकर पहुंची एक्ट्रेस, कीमत इतनी की खरीद लेंगे गोल्ड ज्वेलरी

रेड कार्पेट पर आमतौर पर चमचमाते गाउन, महंगे क्लच और डिजाइनर एक्सेसरीज़ देखने को मिलती हैं. लेकिन इस बार एक एक्ट्रेस ने पॉलिथिन बैग कैरी किया था.

( Image Source:  instagram-@yasika.fm )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 March 2026 5:53 PM IST

आज के दौर में फैशन की दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि कभी-कभी समझना मुश्किल हो जाता है कि क्या ट्रेंड है और क्या मजाक? हाल ही में आपने शायद बिल्ली के चेहरे जैसी दिखने वाली हील्स के बारे में सुना होगा, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी.

रेड कार्पेट पर जहां आमतौर पर सितारे महंगे डिजाइनर बैग और क्लच के साथ नजर आते हैं, वहीं एक एक्ट्रेस ने महंगे क्लच या डिजाइनर बैग के बजाय हाथों में पॉलिथिन बैग कैरी किए नजर आईं. चलिए ऐसे में जानते हैं कितनी है इसकी कीमत.

रेड कार्पेट पर Zhang Jingyi का कैसा था लुक?

फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस Zhang Jingyi ने लंबा काला गाउन पहना था, जिसमें कंधों पर 3D फ्लोरल डिजाइन बना हुआ था. उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और क्लासिक लग रहा था. लेकिन जैसे ही कैमरों की नजर उनके हाथों पर गई, हर कोई चौंक गया.

पॉलिथिन बैग किया कैरी

दरअसल बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान Zhang Jingyi हाथ में कोई महंगा डिजाइनर क्लच नहीं, बल्कि एक साधारण-सा पॉलिथिन बैग दिखाई दे रहा था. यह वही बैग था जैसा अक्सर घरों में कचरा रखने या सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

कितनी है इस बैग की कीमत?

जैसे ही तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू किया. कुछ लोग इसे देखकर हैरान रह गए, जबकि कई यूजर्स को यह काफी मजेदार लगा. दरअसल, यह Balenciaga का फेमस Trash Pouch है, जिसकी कीमत करीब 1,800 डॉलर यानी लगभग 1.6 लाख रुपये बताई जाती है.

चर्चा में बना अनोखा स्टाइल

चाहे यह मजाक हो या सोचा-समझा फैशन स्टेटमेंट, लेकिन इतना तय है कि उस शाम रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी पॉलिथिन बैग की हुई. कई लोग इसे अजीब मान रहे हैं तो कई इसे क्रिएटिव फैशन बता रहे हैं, लेकिन एक बात साफ है कि आज की फैशन दुनिया में कुछ भी मुमकिन है.

Similar News