हजारों-लाखों छोड़िए, MS Dhoni पहनते हैं करोड़ों की घड़ी, जानिए क्या है इसमें ऐसा खास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए. इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर नजर आई एक बेहद लग्जरी घड़ी बनी, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.

( Image Source:  instagram-@rsarmy45, @watch.eric )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 March 2026 4:32 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में जहां भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच ने फैंस का दिल जीत लिया, वहीं स्टेडियम में मौजूद पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भी सुर्खियों में आ गए. इस बार चर्चा उनके किसी बयान या क्रिकेट से जुड़ी बात की नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर नजर आई एक खास लग्जरी घड़ी की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा.

मैच के दौरान कैमरों में कैद हुई यह घड़ी इतनी खास और प्रीमियम बताई जा रही है. अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर धोनी ने सेमीफाइनल मैच के दौरान कौन-सी घड़ी पहनी थी और इसकी कीमत कितनी है.

कौन-सी घड़ी पहने दिखे एमएस धोनी?

सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान धोनी के हाथ में जो घड़ी नजर आई, वह Rolex Daytona ‘Giraffe’ है. इस घड़ी का रेफरेंस नंबर 126555TBR है और यह रेयर मॉडल है. अपनी अनोखी डिजाइन और लिमिडेट एडिशन के कारण यह घड़ी कलेक्टर्स के बीच खास पहचान रखती है.

Rolex Daytona Giraffe घड़ी की खासियत क्या है?

x-@IPL2025Auction

 इस लग्जरी घड़ी में लगभग 40 मिमी का रोज गोल्ड केस दिया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है. इसकी सबसे खास बात है इसमें लगे डायमंड, जो घड़ी को और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं. घड़ी के बेज़ल, लग्स और डायल मार्कर्स पर भी हीरे जड़े हुए हैं, जिससे यह काफी चमकदार और अलग दिखाई देती है. यही वजह है कि भीड़ भरे स्टेडियम में भी यह घड़ी आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है.

Rolex Daytona की खास पहचान

Rolex Daytona दुनिया की सबसे प्रेस्टीजियस घड़ियों में से एक मानी जाती है. इसे सबसे पहले 1963 में रेसिंग ड्राइवर्स के लिए डिजाइन किया गया था. बाद में यह मॉडल कलेक्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर हो गया. हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन के इस मॉडल को पहनने के बाद इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई और आज यह घड़ी घड़ी प्रेमियों के लिए एक आइकॉनिक कलेक्शन मानी जाती है.

कितनी है घड़ी की कीमत

ऑनलाइन वॉच मार्केटप्लेस Chrono24 के अनुसार, Rolex Daytona ‘Giraffe’ की कीमत लगभग 2.5 लाख डॉलर यानी भारतीय रूपये में करीब 2.3 से 2.4 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. इतना ही नहीं, विदेश से इसे मंगाने पर शिपिंग और अन्य खर्च भी अलग से जुड़ सकते हैं.

Similar News